Murder in Prayagraj : धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या, दीपावली पर गोवा से आया था घर
Murder in Prayagraj करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर चौकी इलाके में केचूहा गांव में मुकुट प्रसाद रहते हैं। उनका 19 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार पटेल गोवा में रहता था। वहां वह एक निजी कंपनी का कर्मचारी था। दीपावली पर्व पर अपने घर आया था। उसकी हत्या कर दी गई।
प्रयागराज, जेएनएन। दीपावली की रात में करछना थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर दी गई। वह गोवा में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए वह इन दिनों अपने गांव आया था। शनिवार की देर रात वह अपने नलकूप पर गया था। सुबह उसकी रक्तरंजित लाश मिली तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद परिवार के लोगाें और ग्रामीणों से पूछताछ की। हालांकि युवक की हत्या किसने और क्यों की, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
गोवा की निजी कंपनी में काम करता था मुकेश
करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर चौकी इलाके में केचूहा गांव में मुकुट प्रसाद रहते हैं। उनका 19 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार पटेल गोवा में रहता था। वहां वह एक निजी कंपनी का कर्मचारी था। दीपावली पर्व मनाने के लिए वह चार दिन पूर्व गोवा से अपने घर आया था। दीपावली की रात यानी शनिवार की देर रात को घर से थोड़ी दूर पर निजी नलकूप पर किसी काम से गया था। उसी बीच देर रात को अज्ञात लोगों ने युवक को धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दी।
सुबह नलकूप पर खून से सना मिला शव
सुबह नलकूप के पास ग्रामीणों ने मुकेश का खून से लथपथ शव देखा। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। फिर जतने मुंह उतनी बातें शुरू हो गईं। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। करछना थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच-पड़ताल करने के बाद मुकेश के घरवालों और आसपास के लोगों से पूछताछ पुलिस ने की।