Move to Jagran APP

नगर निगम सीमा विस्तार में शामिल गांवों की जनगणना 16 मई से कराएगा Prayagraj News

26 अधिकारियों की जनगणना के लिए ड्यूटी लगाई गई है। नगर निगम सीमा विस्‍तार के गांवों की जनगणना 2021 का प्रथम चरण 16 मई से शुरू होगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 09:44 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 09:45 AM (IST)
नगर निगम सीमा विस्तार में शामिल गांवों की जनगणना 16 मई से कराएगा Prayagraj News
नगर निगम सीमा विस्तार में शामिल गांवों की जनगणना 16 मई से कराएगा Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। प्रदेश सरकार ने 2021 की जनगणना शुरू करने के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। प्रथम चरण की जनगणना 16 मई से 30 जून के बीच होगी। इसके लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है।

loksabha election banner

नगर निगम 80 वार्डों के सभी मकानों की गणना व नाम दर्ज कराएगा

नगर निगम 80 वार्डों के सभी मकानों की गणना और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में लोगों का नाम दर्ज कराएगा। इस कार्य के साथ नगर निगम सीमा में शामिल किए गए 207 गांव और नगर पंचायत झूंसी की भी जनगणना कराई जाएगी। अभी तक जिला प्रशासन इन गांवों की जनगणना करवाता था। जनगणना के लिए 26 अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

निगम के 26 अधिकारियों की ड्यूटी जनगणना में लगी

2011 की जनगणना के दौरान नगर निगम ने 80 वार्डों को 2150 ब्लाकों में विभाजित किया था। नियम के अनुसार 800 से लेकर 850 व्यक्तियों पर एक ब्लॉक बनाया गया था। नगर निगम की सीमा का अब विस्तार हो चुका है। नगर निगम को 207 गांव और नगर पंचायत झूंसी की भी जनगणना करनी है। इसके लिए लगभग साढ़े तीन हजार ब्लॉक बनाने की जरूरत है। इसकी कवायद शुरू हो गई है। नगर आयुक्त के निर्देश पर 26 अधिकारियों की ड्यूटी जनगणना में लगा दी गई है।

जनगणना में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों की होगी ट्रेनिंग

जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की जनगणना में ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें जल्द ही जनगणना करने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। नगर आयुक्त रवि रंजन का कहना है कि नए गांव अब निगम का हिस्सा हैं। इसलिए उसकी जनगणना नगर निगम ही करवाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.