Move to Jagran APP

सपा महिला नेता के प्रयागराज घर में मुंबई पुलिस का छापा, जानिए आखिर ऐसा क्या किया था

पुलिस की छापेमारी होने पर खलबली मच गई। पुलिस ने महिला सपा नेता के बारे में पूछताछ की लेकिन वह नहीं मिली। सीओ सिविल लाइंस संतोष सिंह का कहना है कि मुंबई पुलिस ने एक महिला की तलाश में छापेमारी की है। उसे पकड़ने का प्रयास जारी है।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 07:37 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 07:37 AM (IST)
सपा महिला नेता के प्रयागराज घर में मुंबई पुलिस का छापा, जानिए आखिर ऐसा क्या किया था
खुद को सपा नेता बताने वाली एक महिला के घर में सोमवार शाम मुंबई पुलिस ने छापेमारी की।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। खुद को सपा नेता बताने वाली एक महिला के घर में सोमवार शाम मुंबई पुलिस ने छापेमारी की। इससे महिला के करीबियों और पड़ोसियों में खलबली मच गई। स्थानीय पुलिस की मदद से मुंबई पुलिस ने उसके घर पर काफी देर तक छानबीन करते हुए वहां मौजूद परिवार के लोगों से पूछताछ की, मगर सपा नेत्री नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि सपा नेत्री की तलाश चल रही है।

loksabha election banner

जानिए आखिर यह मामला क्या है

प्रयागराज में मऊआइमा निवासी आसिफ निजामुद्दीन सिद्दीकी मुंबई के मझगांव में रहते हैं। वहां उनका स्टील का बड़ा कारोबार है। वह समाजवादी पार्टी से भी जुड़े हैं। आसिफ ने मुंबई के भायखला थाने में एक दिसंबर 2021 को सपा नेत्री के खिलाफ ब्लैकमेल करने, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कराई है। आरोप है कि सपा नेत्री ने उनसे गाड़ी और मोबाइल फोन की मांग की। ऐसा न करने पर कुछ आपत्तिजनक वीडियो और फोटो उनके वाट्सएप पर भेजा था। इससे परेशान होकर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसकी जांच मुंबई पुलिस कर रही है।

महिला ने भी यहां दर्ज कराया था दुष्कर्म का केस

सपा नेता की ओर से एफआइआर कराए जाने के कुछ दिन बाद सपा नेत्री ने भी उनके खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उस मुकदमे में सपा नेता को अदालत से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। बताया जाता है कि मुंबई की पुलिस टीम सोमवार को प्रयागराज आई। इसके बाद शाम को कैंट थाने पहुंची। फिर वहां से स्थानीय पुलिस की मदद से सपा नेत्री के राजापुर स्थित मकान पर छापेमारी की।

पुलिस की छापेमारी होने पर वहां खलबली मच गई। बताया जाता है कि पुलिस ने सपा नेत्री के बारे में कई लोगों से पूछताछ की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आई। सीओ सिविल लाइंस संतोष सिंह का कहना है कि मुंबई की पुलिस ने एक महिला की तलाश में छापेमारी की है। उसे पकड़ने का प्रयास जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.