सांसदों ने पदयात्रा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
खादी ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहाकि पेयजल की मात्रा सीमित है। पानी को बर्बाद होने से बचाइए।
प्रयागराज,जेएनएन : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में दो अक्टूबर से शुरू हुई सांसद पदयात्रा के तहत बुधवार को पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र व अरैल में कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें फूलपुर व इलाहाबाद की सांसदों ने पदयात्रा कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
शहर पश्चिमी में आयोजित पदयात्रा में प्रदेश के खादी ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहाकि पेयजल की मात्रा सीमित है। पानी को बर्बाद होने से बचाइए। पॉलीथिन का प्रयोग पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। देश की राजनीति पर बोले कि नेहरू ने अनुच्छेद 370 को लेकर जो भूल की थी, उसको पीएम मोदी ने सुधारा। फूलपुर की सांसद केसरी देवी पटेल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जल संरक्षण सभी का दायित्व है। भाजपा मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रा लूकरगंज मैदान दुर्गा पूजा पंडाल से शुरू होकर हिम्मतगंज, बेनीगंज चौराहा, लकड़ मंडी, खुल्दाबाद से बढ़कर लूकरगंज मैदान पर खत्म हुई।
नैनी कार्यालय के अनुसार क्षेत्रीय सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के नेतृत्व में अरैल में संकल्प पदयात्रा निकाली गई। बेनी माधव मंदिर में पूजा अर्चना कर सांसद ने पदयात्रा की शुरुआत की। यात्रा मुरादपुर, कर्बला, मुखिया नगर, नदंन तालाब, पड़ान, चकिया, देवरख सड़वा होते हुए रामपुर में जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर विधायक अजय भारतीय, डॉ. भगवत पांडेय, बृजेश पांडेय, राजेश शुक्ला, महेश वर्मा, लाल बहादुर साहू, बबलू पांडेय, संत प्रसाद पांडेय, अभिषेक शुक्ला, बाबा तिवारी, मनोज साहू, सुनील विश्वकर्मा, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।