सांसद केसरी देवी देवी ने कहा-बाल मजदूरों में जगाएं शिक्षा की ललक Prayagraj News
इलाहाबाद संग्रहालय में श्रमिक शिक्षा दिवस मनाया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल ने बाल मजदूरों में शिक्षा की अलख जगाने की जरूरत बताई।
प्रयागराज, जेएनएन। इलाहाबाद संग्रहालय में दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा और विकास बोर्ड तथा संग्रहालय ने संयुक्त रूप से श्रमिक शिक्षा दिवस मनाया। बोर्ड के 61वें स्थापना दिवस पर इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके साथ ही ङ्क्षहदी दिवस के उपलक्ष्य में ङ्क्षहदी में ही लिखा पढ़ी और बोलचाल की शपथ ली गई। मुख्य अतिथि फूलपुर की सांसद केसरी देवी पटेल ने कहा कि बाल मजदूरों में शिक्षा की ललक जगाएं। बाल मजदूरों को स्कूल भेजने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है।
सांसद ने काम के लिए गांवों से पलायन को चिंताजनक बताया
अपने संबोधन में फूलपुर की सांसद केसरी देवी पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों व अन्य स्थानों पर भी बाल मजदूर प्राय: देखे जाते हैं। इन बाल मजदूरों को स्कूल भेजने के प्रति उनके घर वाले प्रेरित नहीं करते। क्योंकि वे खुद शिक्षा का महत्व नहीं जानते। बाल मजदूरों को शिक्षा से जोडऩे के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। कहा कि बालिग हो चुके श्रमिकों को काम अधिक से अधिक मिले, ऐसे कार्य सृजित किए जाएं जिससे कि उन्हें गांव छोड़कर बाहर न जाना पड़े। काम के लिए गांवों से पलायन को उन्होंने चिंताजनक बताया। कहा कि श्रमिक गांव छोड़कर बाहर जा रहे हैं इससे खेती, किसानी भी प्रभावित हो रही है।
बिजली की ऊर्जा के बजाय मानव ऊर्जा से ही देश महान है : असीम
संग्रहालय के निदेशक डॉ. सुनील गुप्त ने सभी लोगों को हिंदी को पूरी तरह से आत्मसात करने की शपथ दिलाई। मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी असीम कुमार सामंत ने कहा कि हर व्यक्ति अपने आप में श्रमिक है। बिजली की ऊर्जा के बजाय मानव ऊर्जा से ही देश महान है। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान प्रयागराज की स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की विभागाध्यक्ष प्रो. गीतिका ने शिक्षा और प्रशिक्षण की आवश्यकता समझने व संस्थान के अनुकूल विकसित करने पर प्रकाश डाला।
श्रमिक हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं : एएन तिवारी
दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा और विकास बोर्ड, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशक विश्व प्रकाश ने बोर्ड के कार्यक्रमों की जानकारी दी। पूर्व क्षेत्रीय निदेशक एएन तिवारी ने कहा कि श्रमिक हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। संग्रहालय के निदेशक डॉ. सुनील गुप्त ने सभी का आभार जताया। संचालन राजेश मिश्रा ने किया। गोष्ठी में कर्मचारी नेता बीबी गिरि, दूरदर्शन केंद्र के निदेशक एसपी जायसवाल, डॉ. दूधनाथ, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त तेज प्रताप सिंह यादव, नेहरू युवा केंद्र की समन्वयक जागृति पांडेय आदि शामिल रहीं।