मोदी सरकार ने झूठे वादे कर जनता को किया गुमराह : जितिन प्रसाद
फूलपुर के चुनाव परिणाम से पूरे देश में एक नया संदेश जाएगा। उन्होंने सोमवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कई जगह जनसभा करके कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
By Ashish MishraEdited By: Published: Mon, 05 Mar 2018 07:52 PM (IST)Updated: Mon, 05 Mar 2018 08:43 PM (IST)
इलाहाबाद (जेएनएन)। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार ने चार साल में केवल झूठे वादे किए। लोगों को गुमराह किया। फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में जनता धोखे का बदला लेगी। फूलपुर के चुनाव परिणाम से पूरे देश में एक नया संदेश जाएगा। उन्होंने सोमवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कई जगह जनसभा करके कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
गवर्नमेंट प्रेस के गेट के सामने जनसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है, तब से महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। गंगा की सफाई नहीं हो पाई है। लोगों को अच्छे दिनों का सपना दिखाया गया, लेकिन धरातल पर सच्चाई कुछ और है। चार साल में जनता सब कुछ समझ गई है। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में सपा और बसपा के गठबंधन पर वह कुछ नहीं बोले। इसके बाद उन्होंने शिक्षा निदेशालय, पुलिस मुख्यालय और एजी ऑफिस के कर्मचारियों से कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए वोट मांगें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें