Move to Jagran APP

UP Mission 2022 : हर विधानसभा में 01 हजार नए कार्यकर्ता बनाने पर कांग्रेस का फोकस, जाने क्‍या है रणनीति Prayagraj News

UP Mission 2022 गंगा पार जिला अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि संगठन से जन अभियान के द्वारा प्रत्येक विधानसभा में कांग्रेस 1000 समर्पित कार्यकर्ताओं को जुटा रही है। यह कार्यकर्ता किसी नेता की जेब या किसी नेता की गणेश परिक्रमा करके नहीं बनाए जा रहे हैं।

By Rajneesh MishraEdited By: Published: Mon, 15 Mar 2021 08:55 AM (IST)Updated: Mon, 15 Mar 2021 09:22 AM (IST)
UP Mission 2022 : हर विधानसभा में 01 हजार नए कार्यकर्ता बनाने पर कांग्रेस का फोकस, जाने क्‍या है रणनीति Prayagraj News
संगठन सृजन अभियान के जरिए कांग्रेस नए कार्यकर्ताओं को जोडऩे में लगी है।

प्रयागराज,जेएनएन। संगठन सृजन अभियान के जरिए कांग्रेस नए कार्यकर्ताओं को जोडऩे में लगी है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गंगापार क्षेत्र में इसे लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

loksabha election banner

अभियान चलाकर नए कार्यकर्ताओं को जोड़ रही कांग्रेस

प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की चार न्याय पंचायतों की बैठक रविवार को हुई। इसमें अध्यक्षों की घोषणा की गई। चकअफराद इमलिया गांव में पहली न्याय पंचायत का गठन हुआ। अरवासी में हर भानपुर न्याय पंचायत बलीपुर में चांदो पारा तथा जलालपुर में जलालपुर न्याय पंचायत के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य संजय तिवारी ने कहा कि प्रदेश में केवल एक राजनीतिक पार्टी जनहित में संघर्ष कर रही है। वह है कांग्रेस।

एकजुट है प्रत्‍येक कार्यकर्ता

पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में एकजुट है। प्रत्येक जिलों और ब्लॉकों में कार्यकर्ता न सिर्फ जनहित के मुद्दों को उठा रहे हैं बल्कि लाठी भी खा रहे हैं।  2022 का चुनाव कांग्रेस पूरी दमदारी से लड़ेगी। आम जनता के पास कांग्रेस के अलावा कोई और विकल्प भी नहीं बचा है। इसमें प्रतापपुर विधानसभा की अहम भूमिका होगी।

जातिवादी और मजहबी ताकतें होंगी दरकिनार

गंगा पार जिला अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि संगठन से जन अभियान के द्वारा प्रत्येक विधानसभा में कांग्रेस 1000 समर्पित कार्यकर्ताओं को जुटा रही है। यह कार्यकर्ता किसी नेता की जेब या किसी नेता की गणेश परिक्रमा करके नहीं बनाए जा रहे हैं। जनता के बीच में खुली बैठकों में तय करके समाज के प्रत्येक जाति, धर्म, मजहब और वर्ग के लोगों को साथ लेकर पद दिए जा रहे हैं। जो लोग बरगलाते हैं, लोगों को बड़े नेताओं के गुलाम या उनका आदमी कहते हैं उन्हें पार्टी किनारे कर रही है। 2022 के चुनाव में जातिवादी और मजहबी ताकतों को दरकिनार किया जाएगा। इस मौके पर विनय कुमार चौरसिया, अजय कुमार तिवारी, इंद्र भूषण मिश्रा, कृष्ण मोहन गुप्ता, बृजेश सिंह, रईस अहमद आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.