Move to Jagran APP

मम्फोर्डगंज में महिला से दुष्कर्म, विरोध करने पर दी धमकी Prayagraj News

पहले तो महिला से दुष्‍कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित ने उसे धमकी दी। मामला पुलिस के सामने आया तो आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 07:38 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 07:38 PM (IST)
मम्फोर्डगंज में महिला से दुष्कर्म, विरोध करने पर दी धमकी Prayagraj News
मम्फोर्डगंज में महिला से दुष्कर्म, विरोध करने पर दी धमकी Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। मम्फोर्डगंज इलाके में रहने वाली एक महिला से दुष्कर्म करने और विरोध पर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने कर्नलगंज थाने में राजेंद्र कुमार द्विवेदी, उसकी पत्नी शशि व बेटे शेखर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपित होलागढ़ थाना क्षेत्र के बहरापुर गांव के रहने वाले हैं।

loksabha election banner

पति प्रताडि़त करता था, राजेंद्र मदद के बहाने अपने साथ ले गया था

पीडि़त महिला मूलरूप से कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसका आरोप है कि दूर का रिश्तेदार लगने वाला राजेंद्र द्विवेदी उसके घर आता-जाता था। पीडि़ता को उसका पति काफी प्रताडि़त करता था। इससे महिला काफी परेशान रहती थी। तभी राजेंद्र उसकी मदद करने लगा और फिर धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ गई। यह भी आरोप है कि राजेंद्र उसे अपने साथ ले गया और कई साल तक साथ रखा। वह शारीरिक संबंध बनाता रहा।

चेक पर जबरन हस्ताक्षर करवाकर खाते से 16 लाख रुपये निकाले

इसी बीच राजेंद्र ने चेक पर जबरन हस्ताक्षर करवाकर खाते से 16 लाख रुपये निकाल लिए। पीडि़ता ने जब पैसे की मांग की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इससे परेशान होकर उसने एसएसपी से शिकायत की, जिनके आदेश पर कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। इंस्पेक्टर कर्नलगंज अरुण त्यागी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म, पिटाई की

कौशांबी जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म व दो किशोरियों के साथ जबदस्ती की गई। परिवार वालों की शिकायत पर मुकदमे दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.