Move to Jagran APP

West Bengal के पर्यटकों से प्रयागराज में हुई थी लूट, टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

लूटपाट में प्रतापगढ़ के बदमाशों पर भी शक की नजर से देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि पर्यटक से लूटपाट वहां के बदमाश कर सकते हैं। इस आधार पर पूर्व में हाईवे पर लूट करने वाले बदमाशों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 31 Aug 2021 12:54 PM (IST)Updated: Tue, 31 Aug 2021 12:54 PM (IST)
West Bengal के पर्यटकों से प्रयागराज में हुई थी लूट, टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पर्यटकों को लूटने वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की टीम को भी लगाया गया है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में गंगापार के थरवई थाना क्षेत्र में हाईवे पर पश्चिम बंगाल के पर्यटक से लूटपाट करने वाले अभी पुलिस पकड़ से दूर हैं। राजफाश करने के लिए पुलिस कोशिश कर रही है। पुलिस ने कई संदिग्ध बदमाशों को हिरासत में लिया है। सभी को थाने पर लाकर घंटों पूछताछ की गई। हालांकि लुटेरों के बारे में कोई खास सुराग नहीं मिला है। पुलिस हाईवे के टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।

loksabha election banner

शक की सुई प्रतापगढ़ के बदमाशों पर भी

एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा और सीओ समेत कई अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद पकड़े गए संदिग्ध बदमाशों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई। लूटपाट में प्रतापगढ़ के बदमाशों पर भी शक की नजर से देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि पर्यटक से लूटपाट वहां के बदमाश कर सकते हैं। इस आधार पर पूर्व में हाईवे पर लूट करने वाले बदमाशों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

सर्विलांस व एसओजी टीम लुटेरों को ढूंढ रही

फिलहाल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के साथ ही सर्विलांस और एसओजी की टीम को भी लगाया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बुलेट से भारत भ्रमण पर साथी संग निकले थे शशांक

बता दें कि पश्चिम बंगाल के 24 परगना सूर्य केंद्र नगर निवासी शशांक मजूमदार अपने एक साथी के साथ भ्रमण पर निकले थे। दोनों अपनी-अपनी बुलेट वाहन पर सवार थे। वह जम्मू कश्मीर, लद्दाख समेत कई शहरों का भ्रमण करते हुए प्रयागराज पहुंचे थे। यहां थरवई थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-2 से अपने घर वापस लौट रहे थे।

थरवई में बाइक सवारों ने लूटपाट की

जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर थरवई थाना क्षेत्र के भिदिउरा गांव के निकट हाई वे पर बाइक सवार बदमाशों ने शशांक को ओवरटेक कर रोक लिया था। फिर उनकी पिटाई करते हुए मोबाइल, रुपये, बैग व बुलेट वाहन लूटकर फरार हो गए थे। उन्‍होंने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके बदमाशों की तलाश कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.