Move to Jagran APP

भाजपा की सरकार बनवाने में अल्पसंख्यकों की होगी विशेष भूमिका, बोले प्रयागराज यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती

वक्ताओं ने कहा कि इस बार अल्पसंख्यकों की भूमिका सरकार बनाने में अहम होगी। बस आपको सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना होगा। साथ ही संगठनात्मक कार्यों से भी अवगत कराने की जरूरत है। बैठक की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कुशल जैन की।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Wed, 06 Oct 2021 10:15 AM (IST)Updated: Wed, 06 Oct 2021 02:26 PM (IST)
भाजपा की सरकार बनवाने में अल्पसंख्यकों की होगी विशेष भूमिका, बोले प्रयागराज यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती
विभवनाथ भारती ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को भी संगठन से जोड़ना होगा

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में मिशन २०२२ पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी वर्ग के लोगों को भाजपा से जोड़ने का संकल्प लिया गया। यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को भी संगठन से जोड़ना होगा। उन्हें अब तक सरकार द्वारा किए गए कार्यों से भी अवगत कराना होगा। इसमें अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यों की बड़ी भूमिका होगी।

loksabha election banner

सरकार बनाने में अल्पसंख्यकों की भूमिका होगी अहम

जिला कार्यालय सिविल लाइंस में आयोजित इस बैठक में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों से परिचय प्राप्त कर उन्हें पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस बार अल्पसंख्यकों की भूमिका सरकार बनाने में अहम होगी। बस आपको सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना होगा। साथ ही संगठनात्मक कार्यों से भी अवगत कराने की जरूरत है। बैठक की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कुशल जैन की। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी सरदार पतविंदर सिंह, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा मनोज पासी, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, आशिक बाबा, मुश्ताक अली, राम कुमार जैन, समुश्दीन, डां.खुर्शीद, फसरूद्दीन मुनीर अली, सिराज अहमद आदि उपस्थित रहे। सभी मंडल अध्यक्षों को अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक बने तीरथराज पांडेय

प्रयागराज : भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने भाजपा महानगर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का संयोजक तीरथराज पांडेय को मनोनीत किया है। सहसंयोजक की जिम्मेदारी योगेश झमाझम व अमित जौनपुरी को दी गई है। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि अमित जौनपुरी इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं। मनोनीत पदाधिकारियों को कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल आदि ने बधाई दी है।

भाजपाइयों ने लगवाया कोरोना वैक्सीनेशन कैंप

प्रयागराज : भाजपा की तरफ से तालाब नवल राय कीडगंज में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगवाया गया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि सभी लोग जल्द से जल्द कोरोना का टीका लगवा लें। महामारी से बचाने का यही एक मात्र उपाय है। सोमवार को लगे इस कैंप में ४४२ लोगों ने टीका लगवाया। पांच अक्टूबर को ज्ञान पुस्तकालय में सुबह दस बजे से टीकाकरण के लिए कैंप लगेगा। इस आयोजन में राजेश केसरवानी, मनोज मिश्रा, मनीष केसरवानी, अजय मिश्रा, मुकेश लारा, दिलीप केसरवानी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.