Prayagraj Weather Update: पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंचा, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित
मौसम विज्ञान प्रेक्षक देशराज मीना ने बताया कि न्यूनतम तापमान चार व अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे व शीतलहर के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ। दिन में दो बजे के बाद धूप निकली जो बेअसर रही। न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच गया।
प्रयागराज, जेएनएन। पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ में बुधवार को भी कड़ाके की ठंड रही। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान प्रेक्षक देशराज मीना ने बताया कि न्यूनतम तापमान चार व अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे व शीतलहर के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ। दिन में दो बजे के बाद धूप निकली, जो बेअसर रही। न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच गया।
कुंडा प्रतिनिधि के अनुसार मानिकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोल्हुआ खमसरा मजरे फुलवरिया निवासी वीरेंद्र कुमार यादव (35) पुत्र देवी गुलाम की ठंड से मौत हो गई। मंगलवार शाम वह बाग से सूखी लकडिय़ां काट कर घर आ रहा था कि गांव के समीप वह अचानक गिर पड़ा। स्वजन उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन हालत में कोई सुधार नही हुआ। इसके बाद स्वजन उसे उपचार के लिए सीएचसी कुंडा ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजनों के अनुसार मंगलवार सुबह से ही वह अस्वस्थ था। वीरेंद्र मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्री नैंसी देवी सात, तमन्ना चार वर्ष, डेढ़ वर्षीय बेटा जैस यादव हैं। परिवार की देखभाल करने वाला अब कोई नहीं है। इसे लेकर स्वजन रो- रोकर बेहाल हो गए। रानीगंज प्रतिनिधि के अनुसार फतनपुर थाना क्षेत्र के बिच्छूर गांव में एक बाग में मंगलवार को सुबह पांच कौवे व एक उल्लू की मौत हो गई। प्रधान राजेंद्र पाल ने इसकी सूचना वन विभाग व पुलिस को दी। बिच्छूर गांव में मंगलवार की सुबह गांव के लोग बाग में शौच को गए तो देखा पांच कौवे, एक उल्लू मरे पड़े थे। इसकी सूचना प्रधान को गांव के लोगों ने दी तो प्रधान ने वन विभाग व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पीआरबी पुलिस पहुंची और गांव के लोगों के सहयोग से मृत कौवा व उल्लू को गांव में दफना दिया। एसओ फतनपुर गणेश ङ्क्षसह ने बताया कि कौवों व उल्लू की मौत होने की सूचना पर पुलिस गई थी। गांव में एक बाग में उन्हें दफना दिया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजय प्रताप ङ्क्षसह ने बताया कि ठंड से रानीगंज क्षेत्र में कौवों व उल्लू की मौत हुई है।