आइईआरटी में आधी रात छात्राओं का हंगामा
इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी (आइईआरटी) में शुक्रवार की आधी रात बाद तक छात्राओं ने मेस शुल्क के लिए जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ने पर भोर में पुलिस पहुंची और मामला शात कराया। सुबह हॉस्टल खाली कराने के बाद छात्राओं को घर भेज दिया गया।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज : इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी (आइईआरटी) में शुक्रवार की आधी रात बाद तक छात्राओं ने मेस शुल्क के लिए जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ने पर भोर में पुलिस पहुंची और मामला शात कराया। सुबह हॉस्टल खाली कराने के बाद छात्राओं को घर भेज दिया गया।
संस्थान का अयोध्या गर्ल्स हॉस्टल समाज कल्याण विभाग के अधीन संचालित किया जाता है। इसमें आइईआरटी के डिप्लोमा इंजीनियिरंग ब्राच की छात्राएं रहती हैं। शुक्रवार को संस्थान की ओर से कोरोना के चलते सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। इस पर छात्राएं हॉस्टल से घर जाने की तैयारी करने लगी। छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल प्रबंधन की तरफ से मेस की फीस देकर जाने को कहा गया और बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई। इसी बीच सभी छात्राएं एकजुट हो गईं। जिन छात्राओं ने एडवास शुल्क जमा किया था वह भी बकाया रकम वापस करने की माग करने लगीं। इस पर छात्राओं ने वार्डेन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आधी रात तक छात्राओं का हंगामा चलता रहा तो सूचना पुलिस को दी गई।
दोपहर में छात्राएं बाहर जा रहीं थीं, उन्हें रोक दिया गया था। इससे वह आक्रोशित थी। पिछले साल कुछ छात्राओं ने मेस शुल्क नहीं दिया था। मेस संचालक ने मेस शुल्क की माग की तो छात्राएं हंगामा करने लगीं। उन लोगों ने मेरी कार भी पंक्चर कर दी।
- रेनू सिंह, वार्डेन, अयोध्या गर्ल्स हॉस्टल। मेस को लेकर छात्राओं ने हॉस्टल में हंगामा किया था। हालाकि, सुबह हॉस्टल खाली करा दिया गया। इसके बाद सभी को घर भेज दिया गया।
- प्रवीण सिंह, समाज कल्याण अधिकारी।