Move to Jagran APP

MNNIT का दीक्षा समारोह : 73 मेधावी स्वर्ण पदक से नवाजे जाएंगे Prayagraj News

एमएनएनआइटी में दीक्षा समारोह होगा। इसमें परास्नातक में 30 को गोल्ड मेडल मेधावियों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। वहीं कुल 73 मेधावियों को गोल्‍ड मेडल से नवाजा जाएगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 07:59 AM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 07:59 AM (IST)
MNNIT का दीक्षा समारोह : 73 मेधावी स्वर्ण पदक से नवाजे जाएंगे Prayagraj News
MNNIT का दीक्षा समारोह : 73 मेधावी स्वर्ण पदक से नवाजे जाएंगे Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआइटी) में दो नवंबर को 16वें दीक्षा समारोह का आयोजन होगा। इसमें मेधावियों को कुल 73 गोल्ड मेडल दिये जाएंगे। ओवरऑल बेहतर प्रदर्शन के लिए बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियनिग ब्रांच के छात्र तुषार बलियान को संस्थान का प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल के अलावा तीन अन्य गोल्ड मेडल से सम्‍मानित किया जाएगा। बतौर मुख्य अतिथि संस्थान के पुरा छात्र रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद यादव गोल्ड मेडल देंगे।

loksabha election banner

गोल्ड मेडल को सीनेट की अंतिम मुहर लगना है

इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स के 1980 बैच के अफसर विनोद यादव ने एमएनएनआइटी से 1980 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई किया था। गोल्ड मेडल पाने वालों की सूची पर अभी सीनेट का अंतिम मुहर लगना बाकी है। परास्नातक में 30 को गोल्ड मेडल परास्नातक स्तर पर विभिन्न ब्रांच में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले मेधावियों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा।

सर्वाधिक अंक पाने वालों को मिले सम्‍मान

इनमें एमटेक बॉयोमेडिकल इंजीनियरिंग के हेनरी इसाक और सुरेंदर यादव, इंजीनियरिंग मैकेनिक्स एंड डिजाइन के टंडेल धनंजय कुमार देवचंद भाई, फ्लूयूड्स इंजीनियरिंग के सिद्धार्थ शर्मा, मैटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग के अवनीश पचौरी, बॉयोटेक्नोलॉजी की स्वर्णिमा गुप्ता, केमिकल इंजीनियरिंग की दीक्षा पांडेय, इंजीनियरिंग (एनवॉयरमेंटल इंजीनियरिंग) की प्रतिभा विश्वकर्मा, सिविल इंजीनियरिंग (जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग) के आशीष कुमार सिंह, सिविल इंजीनियरिंग (स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग) की निधि गुप्ता, सिविल इंजीनियरिंग (ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग) के प्रवीण कुमार, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के हिमांशु रोहिल्ला, इनफॉरमेशन सिक्योरिटी के मोरे शार्दुल रमाकांत, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की अरीबा तारिक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन) के हिमांशु कुमार अवस्थी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (पॉवर इलेक्ट्रानिक्स एंड ड्राइव्स) के सनपाला वेंकटरमना, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (पॉवर सिस्टम) की प्रिया सिंह हैं।

ये होनहार भ्‍ाी गोल्‍ड मेडल के होंगे हकदार

इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (कम्युनिकेशन सिस्टम्स) की कामिनी सिंह, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (डिजिटल सिस्टम्स) की इकरा मसरूर, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स एंड वीएलएसआई डिजाइन) के पाटिल आशीष विलास, जीआइएस एंड रिमोट सेंसिंग के अश्वनी कुमार, मैकेनिकल इंजीनियरिंग (कंप्यूटर एडेड डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग) के शिवम, मैकेनिकल इंजीनियरिंग (डिजाइन इंजीनियरिंग) के सुमित श्रीवास्तव, मैकेनिकल इंजीनियरिंग (प्रोडक्ट डिजाइन एंड डेवलपमेंट) की अंबिका, मैकेनिकल इंजीनियरिंग (प्रोडक्शन इंजीनियरिंग) के पुष्कल अवस्थी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग (थर्मल इंजीनियरिंग) के अंशुल भारतीय के अंशुल भारतीय, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनेस्ट्रेशन के संजीव कुमार, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन्स की बर्षा मंडल और मुहम्मद फरहान व मास्टर ऑफ साइंस (मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग) के रमाकांत कुमार को गोल्ड मेडल दिया जाएगा।

स्नातक में 10 को गोल्ड मेडल

स्नातक में 10 को गोल्ड मेडल स्नातक स्तर पर बीटेक के विभिन्न ब्रांच से 10 मेधावियों को गोल्ड मेडल के लिए चुना गया है। इनमें बॉयोटेक्नोलॉजी की कोमल सेठिया, केमिकल इंजीनियरिंग के अनमोल सोहाने, सिविल इंजीनियरिंग के मो. आरिश अंसारी, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की स्तुति जैन, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के अर्पित गुप्ता और साहिलदीप सिंह रैना, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के अभिषेक कुमार शर्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के तुषार बालियान, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रियांशु गुप्ता और प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग की आल्वा मनीषा को चुना गया है।

वर्ष वार चार को मिलेगा मेडल

स्नातक में बीटेक के विभिन्न ब्रांच के प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के चार मेधावियों को वर्षवार गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इसमें इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनिय¨रग तृतीय वर्ष की गरिमा गोयल, सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के अक्षत जैन, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी द्वितीय वर्ष के प्रांजल त्रिपाठी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के आर्यन मित्तल शामिल हैं।

27 दानदाता को भी किया जाएगा सम्‍मानित

संस्थान के कुल 27 मेधावियों को दानदाता मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इसमें एमटेक सुमित श्रीवास्तव, शिवम, पुष्कल अवस्थी, लोकेश सिंह, अक्षत जैन, अनुभव पाठक, विशेष जैन, प्रिया अग्रवाल, दिक्षा दीक्षित, प्रियांशु गुप्ता, मो. अरिश अंसारी, वैभव मिश्रा, तुषार बालियान, अभिषेक कुमार शर्मा, दीनदयाल यादव, हिमांशु रोहिला, गर्वित गुप्ता, अनुभव सिंह, अंशुल किशोर, कुमुद कुमार, दीपक भारती, स्तुति जैन, तुषार बालियान, निधि गुप्ता, अनमोल सोहनी, वैभव मिश्र व मो. अरिश अंसारी शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.