Move to Jagran APP

Meeting of RSS : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पहुँचे प्रयागराज, बैठक में होंगे शामिल

Meeting of RSS रविवार रात में र की रात ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय प्रयागराज पहुँच गए थे। रात विहिप कार्यालय में विश्राम के बाद सोमवार को करीब 1 बजे संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में शामिल होने के लिए निकले।

By Rajneesh MishraEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 02:37 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 02:37 PM (IST)
Meeting of RSS :  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पहुँचे प्रयागराज, बैठक में होंगे शामिल
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय संघ की बैठक में शामिल होने के लिए रवाना होते हुए।

प्रयागराज,जेएनएन। आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल (पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र) की बैठक दूसरे दिन भी जारी है।इसमे संघ प्रमुख संगठन के कार्यों की समीक्षा चल रही। संगठन के पदाधिकारियों के काम काज की समीक्षा के साथ ही राष्ट्रिय स्तर पर स्वयंसेवकों के लिए संदेश भी दिया जाएगा।

loksabha election banner

राम मंदिर निर्माण के लिए जन भागीदारी व सहयोग सुनिश्चित करने को लेकर मंथन होगा

सोमवार की बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय भी शामिल हो रहे हैं। इसमे श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जन भागीदारी व सहयोग सुनिश्चित करने को लेकर मंथन होगा। विहिप और संघ इसे लेकर संयुक्त रणनीति बनायेगे। इसमे लोगो से आर्थिक सहयोग भी जुटाने के लिए भी खाका खींचा जाएगा।

रविवार की रात प्रयागराज पहुँचे चंपत राय

संघ प्रमुख से मन्त्रणा के लिए रविवार की रात ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय प्रयागराज पहुँच गए थे।  रात विहिप कार्यालय में विश्राम के बाद सोमवार को करीब 1 बजे गौहनिया में चल रही संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में शामिल होने के लिए निकले। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय के साथ मंत्रणा करेंगे।

आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे संघ प्रमुख

रष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक दो दिनी बैठक पूरी कर सोमवार की रात प्रयागराज से दिल्ली के लिए रवाना हो जयेगे। इन दो दिनों की बैठक में संघ की कार्यप्रणाली पर मंथन हुआ। स्वयंसेवको को अपनी कार्यशैली में बदलाव के लिए भी दिशा निर्देश दिए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.