Move to Jagran APP

मासूम किया के निधन पर राजनाथ, सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका गांधी ने भी जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अर्जुन राम मेघवाल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने फोन पर शोक संवेदना जताई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 18 Nov 2020 09:36 PM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2020 09:36 PM (IST)
मासूम किया के निधन पर राजनाथ, सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका गांधी ने भी जताया दुख
किया के निधन पर कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने फोन पर शोक संवेदना जताई।

प्रयागराज, जेएनएन। भाजपा की इलाहाबाद से सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पौत्री किया के निधन पर कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने फोन पर शोक संवेदना जताई। इनमें विदेश मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव राहुल गांधी व प्रियंका गांधी आदि ने फोन पर शोक व्यक्त करते हुए घटना को दुखद बताया।

loksabha election banner

कई राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भी जताई शोक संवेदना

सांसद के प्रशासनिक एवं मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अर्जुन राम मेघवाल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, केरल के राज्पाल आरिफ मोहम्मद खान, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, सांसद टिहरी राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, मोती सिंह, पूर्व सांसद राज बब्बर, पूर्व राज्यसभा सदस्य परवेज हाशमी, विधायक पंकज सिंह, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह आदि ने फोन कर सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी से बात कर गहरी शोक संवेदना जताई।

सांसद के निवास पर दिनभर आते रहे लोग

भाजपा सांसद की पौत्री किया की मौत की सूचना मिलने पर संघ के प्रांत प्रचारक रमेश, कृष्ण चंद्र, उच्च शिक्षा आयोग के अध्यक्ष प्रो. जीसी त्रिपाठी, राज्य विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव भी संवेदना जताने पहुंची। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, पूर्व मंत्री राकेश धर त्रिपाठी, अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, विधायक अजय सिंह, अवधेश सिंह, सुशील सिंह, राजमणि कोल, प्रवीण पटेल, जमुना प्रसाद सरोज, पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी कृष्णमूर्ति सिंह यादव, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गंगा पार रामकिशन पटेल, राम यज्ञ द्विवेदी, सुभाष पांडेय आदि ने भी सांसद व उनके पुत्र मयंक जोशी से मिलकर अपनी संवेदना जताई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.