Move to Jagran APP

राहुल के बाद ममता ने बताया गोत्र, भाजपाई बोले-यही है बदलती राजनीति Prayagraj News

पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना गोत्र बताया और मठ मंदिर घूमे। अब तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने भी अपना गोत्र बताने के साथ ही देवी पाठ कर रही हैं। यह बताता है कि भारतीय राजनीति तुष्टीकरण के दौर से आगे बढ़कर आमजन से जुड़ रही है।

By Rajneesh MishraEdited By: Published: Thu, 01 Apr 2021 08:57 AM (IST)Updated: Thu, 01 Apr 2021 08:57 AM (IST)
राहुल के बाद ममता ने बताया गोत्र, भाजपाई बोले-यही है बदलती राजनीति Prayagraj News
अब तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने भी अपना गोत्र बताने के साथ ही देवी पाठ कर रही हैं।

प्रयागराज,जेएनएन। भारतीय राजनीति का बदलाव साफ देखा जा सकता है। पहले वर्ग व जाति विशेष के लोगों को रिझाने की कोशिश होती थी। उन्हें वोट बैंक की तरह प्रयोग करने की होड़ मची रहती थी। हर कोई उसी वर्ग विशेष या जाति विशेष को लेकर दावे और वादे करता था पर अब ऐसा नहीं है। यह कहना है भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. एलएस ओझा का।

loksabha election banner

उनका कहना है कि लंबे समय से देश में बहुसंख्यक वर्ग को उपेक्षित रखा गया था। न तो उनकी समस्याओं को कोई सुनता न उनके समाधान के लिए कोई प्रयास होता था। अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। लोग खुद को बहुसंख्यक वर्ग के साथ जोडऩे की होड़ लगाए हैं। पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना गोत्र बताया और मठ मंदिर घूमे। अब तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने भी अपना गोत्र बताने के साथ ही देवी पाठ कर रही हैं। यह बताता है कि भारतीय राजनीति तुष्टीकरण के दौर से आगे बढ़कर आम जन से जुड़ रही है। इसे सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा जाना चाहिए।

बदलाव को कायम रखना होगा

भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्त का कहना है कि राजनीति में जो बदलाव आया है इस प्रवृत्ति को बनाए रखना होगा। आम जनता को भी समझना होगा कि यह एक दिन की बात नहीं है। अभी जो बदलाव हो रहे हैं उसके दूरगामी सकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे। वैश्विक परिदृश्य पर भी देश की छवि चमक रही है। यह संयुक्त प्रयास से संभव होगा। इसके लिए किसी खास वर्ग जाति की मानसिकता से ऊपर उठना होगा। वर्तमान राजनीति इसी दिशा में चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.