Move to Jagran APP

Magh Mela 2021: ब्राह्मण स्वाभिमान संघर्ष यात्रा आरंभ, गांव और शहरों में ब्राह्मणों को जागृत करना लक्ष्‍य

विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सूरत पाण्डेय की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय ब्राह्मणों के लिए स्वाभिमान के संघर्ष का है। आज की परिस्थिति चिन्तनीय है। इसीलिए ब्राह्मण स्वाभिमान संघर्ष यात्रा की शुरुआत माघ मेला क्षेत्र से बसन्त पंचमी के दिन शुरू की जा रही है।

By Rajneesh MishraEdited By: Published: Wed, 17 Feb 2021 02:17 PM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 02:17 PM (IST)
Magh Mela 2021: ब्राह्मण स्वाभिमान संघर्ष यात्रा आरंभ,  गांव और शहरों में ब्राह्मणों को जागृत करना लक्ष्‍य
सम्मेलन की अध्यक्षता विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सूरत पाण्डेय की।

प्रयागराज,जेएनएन। माघ मेला में विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा के शिविर कार्यालय सेक्टर -5 तुलसी मार्ग पर ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ। उक्त सम्मेलन में हजारों ब्राह्मण एवं सन्त मनीषियों ने अपनी उपस्थिती दर्ज कराई। मुख्य अतिथि स्वामी दिलीप योगिराज ने ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर जोर दिया। कहा कि ब्राह्मण समाज का अलग-अलग टुकड़ो में बटना समाज व राष्ट्र हित मे नहीं है। कहा कि शस्त्रों में ब्राह्मण को समाज का मस्तिष्क बताया गया है। बिन ब्राह्मण के समाज का विकास करना असंभव है। जबकि ब्राह्मण एक होंगे तभी समाज के हर वर्ग का भला होगा।  

loksabha election banner

ब्राह्मण समाज को अपनी प्रतिष्ठा और गरिमा को वापस लाना होगा

सम्मेलन की अध्यक्षता विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सूरत पाण्डेय की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय ब्राह्मणों के लिए स्वाभिमान के संघर्ष का है। आज की परिस्थिति चिन्तनीय है। इसीलिए ब्राह्मण स्वाभिमान संघर्ष यात्रा की शुरुआत माघ मेला क्षेत्र से बसन्त पंचमी के दिन शुरू की जा रही है। जो गाँव गाँव और शहर शहर में जाकर ब्राह्मणों को जागृत करने का काम करेगी, क्योंकि ब्राह्मण समाज को अपनी प्रतिष्ठा और गरिमा को वापस लाना होगा। आचार्य शिव प्रकाश व्यास जी महाराज ने कहा कि ब्राह्मणों को मधु कैटभ की समाप्ति करनी होगी, कैटभ को मारना होगा, अहंकार त्याग कर एकता एवं संस्कार के बल पर अपना गुरुतर दायित्व निभाना होगा।

सम्‍मेलन में ये रहे मौजूद

  सम्मेलन में मुख्य रूप से जगद्गुरु स्वामी माधव दास जी महाराज, स्वामी विजय तिवारी जी, नेहरू ग्राम भारती के संस्कृत के प्राचार्य डी. एन. पाठक, मानस ज्ञाता सद्गुरु लालजी दुबे, वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज द्विवेदी, प्रान्तीय सचिव अरुण पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता सत्य प्रकाश पाण्डेय, प्रवीण जी महाराज,  रामराज जी,  ऋषिराज आर्य, जगदीश नारायण मिश्रा, अनिल जी, अधिवक्ता सुरेन्द्र नारायण मिश्रा, रामाकान्त तिवारी, श्री कुलदीप मिश्रा, मोहित नारायण मिश्रा, सन्त बाबूलाल जी महाराज सहित सैकड़ों सन्तगण, गणमान्य नागरिक एवं ब्राह्मण उपस्थित रहे। सबने ब्राह्मण स्वाभिमान यात्रा को अनवरत जारी रखने का संकल्प लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.