Move to Jagran APP

महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति किया जागरूक

देश में महिलाओं व बालिकाओं के प्रति होने वाले विभिन्न तरह की हिसा से एक तरफ जहां पूरा समाज व्यथित है। वहीं प्रदेश सरकार भी इस मसले पर गंभीर है। यही कारण है कि प्रदेश सरकार ने नारी शक्ति अभियान का आगाज किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 12:09 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:02 AM (IST)
महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति किया जागरूक
महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति किया जागरूक

नारीबारी : देश में महिलाओं व बालिकाओं के प्रति होने वाले विभिन्न तरह की हिसा से एक तरफ जहां पूरा समाज व्यथित है। वहीं प्रदेश सरकार भी इस मसले पर गंभीर है। यही कारण है कि प्रदेश सरकार ने नारी शक्ति अभियान का आगाज किया। जिसे लेकर सामाजिक संस्था एजुकेशन रिसॉर्स सोसाइटी गंभीरता के साथ इस कार्यक्रम को हाथोंहाथ लिया। संस्था और जिला बाल सुरक्षा इकाई की साझेदारी में इस कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को गन्ने गांव में किया। जहां महिलाओं व बच्चियों पर होने वाली हिसा पर बाल संरक्षण अधिकारी ज्योत्सना त्रिपाठी ने अपनी बात रखते हुए बताया कि नारी किसी मायने में कमजोर नहीं। पितृ सत्तात्मक समाज ने कमजोर करने की कोशिश किया। जिसे तोड़ने के लिए देश की ज्योतिबाबाई, इंदिरा गांधी सहित दर्जनों महिलाओं ने महिला अधिकारों पर कार्य किया। इस डिजिटल युग में सरकार भी महिला सशक्तिकरण को लेकर काफी जागरूक है और कई योजनाओं को चला रही है। उन्होंने 1090,1098, 181, 1076, 112, 102 व 108 जैसे निशुल्क योजनाओं के संपर्क व प्रयोग के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। उक्त कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सविता देवी, सहायिका निर्मला देवी, आशा कलावती व सामुदायिक संगठन की महिलाएं, ललिता देवी, चमेली देवी, शान्ति तथा वालेंटियर महिमा विश्वकर्मा ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन ईआरएस संस्था की सुपरवाइजर नाजिया ने किया तथा आयोजन को सफल बनाने में पूरी टीम ने सहयोग किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.