Move to Jagran APP

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कम वोटिंग प्रतिशत ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता

2014 के चुनाव में प्रयागराज में 51.68 फीसद मतदान हुआ था। प्रशासन इस चुनाव में 70 फीसद मतदान होने का दावा कर रहा है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कम वोटिंग चिंता का कारण बनी है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 12:09 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 12:09 PM (IST)
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कम वोटिंग प्रतिशत ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कम वोटिंग प्रतिशत ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता

प्रयागराज : लोकसभा पोल 2019 के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर 2014 के पोल की तुलना में दो फीसद कम मतदान होना सबके लिए चिंता बढ़ा दी है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन कार्यालय (डीईओ) अपने-अपने जिले में मतदाता जागरूकता को लेकर अभियान चल रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अभियान चलाया गया, मगर मतदान प्रतिशत बढऩे की जगह घट गया। पिछले लोकसभा चुनाव में प्रयागराज में 51.68 फीसद ही मतदान हुआ था। इसे में जिला निर्वाचन कार्यालय के लिए चुनौती बढ़ गई है कि यहां पर मतदान प्रतिशत किसी हाल में न घटे। जबकि डीईओ पहले ही 70 फीसद मतदान होने का दावा कर चुके हैं।

loksabha election banner

मतदाताओं की जागरूकता को किए जा रहे जतन 

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिले में एक साथ 4198 मतदान बूथों पर चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। हालांकि कि इसमें अपेक्षा अनुरूप सफलता नहीं मिली, लेकिन मतदाताओं को जागरूक करने में इसकी अहम भूमिका मानी जा रही है। उसके बाद स्वीप द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता को लेकर पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है। मतदाताओं को नुक्कड़ नाटक, पपेट शो, पंफ्लेट समेत अन्य चुनाव सामग्री के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है, ताकि इस बार प्रयागराज जिले में 70 फीसद मतदान हो सके। 

प्रयागराज में 70 फीसद का आंकड़ा छूना कड़ी चुनौती

पिछले दिनों प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी प्रयागराज आए थे तो उन्होंने मंडल में 70 फीसद से अधिक मतदान होने का दावा किया था। अगर 2009 और 2014 लोकसभा के आंकड़ों को देखा जाए तो उसके अनुसार प्रयागराज में 70 फीसद का आंकड़ा छूना जिला निर्वाचन कार्यालय के लिए बड़ी चुनौती है। क्योंकि 2009 में प्रयागराज जिले में कुल मतदान प्रतिशत 40.91 और 2014 में 51.68 फीसद था। इसमें शहर की तीन विधानसभा यानि शहर उत्तरी, शहर दक्षिणी और शहर पश्चिमी में सबसे कम वोट प्रतिशत था। जबकि इन तीनों विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदाताओं को जागरूक किया गया था। अगर ग्रामीण वोटर वोट न डाले तो यह आंकड़ा और भी कम होता। 

मतदाता जागरूकता को दिया जा रहा जोर : विजय शंकर

उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय शंकर दुबे का कहना है कि इस चुनाव में मतदाता जागरूकता को लेकर बहुत जोर दिया जा रहा है। हमें विश्वास है कि प्रयागराज जिले के वोटर इस बार बनाया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

पिछले लोकसभा में विधानसभावार वोटिंग प्रतिशत

विधानसभा         2014

254 फाफामऊ      54.56

255 सोरांव           57.07

256 फूलपुर          56.72

257 प्रतापपुर         53.71

258 हंडिया            49.56

259 मेजा              53.85

260 करछना          57.69

261 शहर पश्चिमी    44.05

262 शहर उत्तरी       41.04

263 शहर दक्षिणी    43.26

264 बारा               57.81

265 कोरांव            56.82

कुल योग              51.68


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.