नेशनल कराटे चैंपियनशिप में स्थानीय खिलाडिय़ों का रहा दबदबा
नेशनल कराटे चैंपियनशिप में यूपी को तीसरा स्थान मिला। वहीं प्रयागराज के खिलाडि़यों का इस प्रतियोगिता में दबदबा रहा। यहां के खिलाडि़यों ने 23 पदक अपने नाम किए।
प्रयागराज : इलाहाबाद डिस्ट्रिक कराटे-डू एसोसिएशन के खिलाडिय़ों ने 19 से 21 अप्रैल तक पुणे में हुई 30वीं एआइकेएफ नेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाडिय़ों ने 23 पदक जीते। इसमें आठ स्वर्ण, छह रजत व नौ कांस्य पदक शामिल है।
चैंपियनशिप में यूपी को तीसरा स्थान मिला
एसोसिएशन की सचिव स्मृति शांगलू ने बताया कि प्रतियोगिता में 19 राज्यों की टीम ने भाग लिया। इसमें उत्तर प्रदेश को तीसरा स्थान मिला है। बालिका वर्ग में आध्या श्रीवास्तव ने एक स्वर्ण, एक रजत, साइशा गुप्ता ने एक कांस्य, अदीना सईद ने एक कांस्य, महिमा श्रीवास्तव ने एक कांस्य, सिया केशरवानी ने एक स्वर्ण पदक जीता। वहीं बालक वर्ग में भव्य सक्सेना ने एक स्वर्ण और एक कांस्य, अंश श्रीवास्तव ने दो स्वर्ण, श्लोक शांगलू ने एक स्वर्ण और एक रजत, सात्विक शांगलू ने एक स्वर्ण और दो रजत, अंश मेहरोत्रा ने एक रजत व एक कांस्य, स्वास्तिक गुप्त ने एक स्वर्ण, सिद्धार्थ शांगलू ने एक रजत व एक कांस्य, अथर्व खेरा ने दो कांस्य, देवेश अग्रवाल ने एक कांस्य पदक प्राप्त किया।
केशव सहाय को जीत
बृजेंद्र त्रिपाठी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत केशव सहाय क्लब ने दौलत हुसैन इंटर कालेज को उसी के मैदान में 24 रनों से पराजित किया। इस जीत के साथ ही केशव सहाय की टीम ने काजमी कप अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किया। खेले गए मैच में केशव सहाय क्लब ने 30 ओवर में आठ विकेट पर 234 रन बनाए। बृजेंद्र त्रिपाठी ने 59 गेंद में 11 चौके व चार छक्के की मदद से 88 रन की शानदार पारी खेली।