Move to Jagran APP

इलाहाबाद कलेक्ट्रेट में सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, गिरफ्तार

इलाहाबाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम आवास के गेट पर बुधवार को प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। ये लोग कानून व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Apr 2018 03:06 PM (IST)Updated: Wed, 04 Apr 2018 03:42 PM (IST)
इलाहाबाद कलेक्ट्रेट में सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, गिरफ्तार
इलाहाबाद कलेक्ट्रेट में सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, गिरफ्तार

इलाहाबाद की कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम आवास के गेट पर बुधवार को प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस और अ‌र्द्धसैनिक बलों के जवानों ने खूब लाठियां बरसाईं। पुलिस-प्रशासन के साथ ही सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को जवानों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसमें दो महिलाओं समेत सात युवा कार्यकर्ता जख्मी भी हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवा कार्यकर्ता को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है। बताते हैं कि विरोध प्रदर्शन के दौरान एक मजिस्ट्रेट से धक्कामुक्की के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वहीं बाद में सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

loksabha election banner

पुलिस की लाठीचार्ज से वहां अफरा-तफरी मच गई। सब इधर-उधर भागने लगे। समाजवादी पार्टी के लगभग दो दर्जन कार्यकर्ता दोबारा डीएम आवास पर धरने पर बैठ गए और फिर सरकार के साथ पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस पर डीएम दफ्तर का पहला गेट बंद करा दिया गया। कुछ ही देर में वहां एसएसपी आकाश कुलहरि, एडीएम सप्लाई अमरपाल सिंह, एसडीएम सदर आयुष चौधरी और सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार कनौजिया फोर्स के साथ पहुंच गए। एसएसपी ने आंदोलनरत कार्यकर्ताओं से दो बार वार्ता की मगर वे मानने को तैयार नहीं थे। उनकी मांग थी कि लाठीचार्ज कराने वाले प्रशिक्षु आइपीएस सुकीर्ति माधव के निलंबन की मांग कर रहे थे। लगभग एक घंटे बाद पुलिस उन्हें जबरन उठा ले गई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव, संदीप यादव, शशांक सिंह समेत लगभग ढाई दर्जन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। बताते हैं कि वहां भी ये कार्यकर्ता सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर सपा नेता विनोद चंद्र दुबे, दान बहादुर मधुर आदि लोग पुलिस लाइन पहुंच गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.