प्रयागराज के इस मोहल्ले के लोग परेशान हैं, मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रहीं, अधिकारी बने हैं उदासीन
मोहल्ले में सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं। इससे कूंड़े का ढ़ेर लगा है। नाली चोक होने से गंदा पानी बजबजा रहा है। लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। कुछ लोगों का आरोप है कि विभाग ने स्थायी कर्मचारी हटा दिए हैं। इसलिए सफाई व्यवस्था चरमराई है।
प्रयागराज, जेएनएन। अतरसुइया के वार्ड नंबर पांच में गंदगी का अंबार है। कूड़ा और बदबू की वजह से स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। समस्या का समाधान कराने के लिए कई बार अधिकारियों को पत्र भेजा गया। लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
मोहल्ले में सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं। इससे कूंड़े का ढ़ेर लगा है। नाली चोक होने से गंदा पानी बजबजा रहा है। लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। कुछ लोगों का आरोप है कि विभाग ने स्थायी कर्मचारी हटा दिए हैं। इसलिए सफाई व्यवस्था चरमराई है। यह भी आरोप है कि नगर आयुक्त को कई बार पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया गया। लेकिन, अब तक कार्रवाई न होने से लोगों में रोष पनप रहा है। राष्ट्रीय आजाद हिंद सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष गोपाल स्परूप जोशी की आगुवाई में स्थानीय लोगों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी से तत्काल समस्या का समाधान कराने और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग उठाई है।
पुराना बैरहना में भी सफाई व्यवस्था चरमराई
इसी प्रकार पुराना बैरहना मोहल्ले में भी गंदगी के कारण लोग परेशान हैं। हालांकि इस फैली गंदगी में लोगों का भी बहुत योगदान है। सुबह सफाई कर्मी झाड़ू लगाने के बाद चला जाता है। इसके बाद भी लोग घरों से कूड़ा और कचरा लाकर सड़क किनारे फेंक देते हैं। इससे सभी को परेशानी होती है। वहीं इस इलाके की गलियों में भी गंदगी फैली रहती है। यहां की नालियां चोक हैं, जिससे उठती दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो जाता है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की है।