Move to Jagran APP

कछुआ चाल चल रहा नगर निगम तो कैसे पूरा होगा कुंभ का काम

नगर निगम के कछुआ चाल से नहीं लगता है कि 31 अक्टूबर तक कुंभ का काम काम पूरा हो पाएगा। नगर निगम रहा 50 फीसद से ज्यादा काम पूरा करने का दावा कर रहा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 12:14 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 12:14 PM (IST)
कछुआ चाल चल रहा नगर निगम तो कैसे पूरा होगा कुंभ का काम
कछुआ चाल चल रहा नगर निगम तो कैसे पूरा होगा कुंभ का काम

इलाहाबाद : संगम नगरी में 2019 में होने वाले कुंभ को 'दिव्य कुंभ, महा कुंभ' बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। इसके लिए शहर का कायाकल्प कराया जा रहा है। नगर निगम भी नालियों का निर्माण, सड़क पटरी, सुदृढ़ जलापूर्ति, मार्ग प्रकाश, पोल विस्थापन, अखाड़ा में जन सुविधाओं का कार्य करा रही है। इन सभी कार्य की रफ्तार कछुआ चाल है। जिस रफ्तार से काम हो रहा है, उससे नहीं लगता है कि 31 अक्टूबर तक काम पूरा हो पाएगा।हालांकि नगर निगम के अधिकारी दावा करते हैं कि सभी काम पूरे हो जाएंगे। अभी 52 फीसद काम पूरे हो चुके हैं। बरसात खत्म होने पर इसमें और तेजी आएगी।

loksabha election banner

25 काम चल रहे पीछे :

नगर निगम को कुंभ के कुल 165 कार्य कराने हैं। इसमें 154 मुख्य और 11 अन्य सहायक कार्य हैं। मुख्य कार्य में सड़क पटरी, नाली निर्माण, वर्षा जल निकासी, पेयजल आपूर्ति के नए नलकूप, जलापूर्ति, मार्ग प्रकाश, पोल विस्थापन, अखाड़ा निर्माण कार्य, पशुधन विभाग के कार्य शामिल है। अन्य कार्य में रैन बसेरों का निर्माण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पार्क का सुंदरीकरण का काम शामिल है। मुख्य कार्य के लिए 13520.41 लाख स्वीकृत हो चुके हैं। इसमें से 8841.32 लाख प्राप्त हो चुके हैं। उसमें से 4599.71 लाख व्यय हो चुके है। अन्य सहायक कार्य 11 कार्य के लिए 3046.8 लाख स्वीकृत हुए हैं। नगर निगम को 526.71 लाख प्राप्त हो चुके हैं। 240.26 लाख व्यय हो चुके हैं। अभी तक नगर निगम 52 फीसद की निर्माण कार्य पूरा करा सका है। 48 फीसद काम कराना बाकी है जिसके लिए 40 दिन ही शेष रह गए हैं। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार अभी तक 57 फीसद निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए था। 52 फीसद ही पूरा हो चुका है। नगर निगम के कुल 25 काम पीछे चल रहे हैं। उसमें 23 काम पटरी निर्माण और दो कार्य डे्रनेज के हैं। इसमें कई काम टेंडर दोबारा करने के कारण लेट हुए। जिन कामों को अभी तक पूरा हो जाना चाहिए था वह काम लटके हुए हैं। कोई ठेकेदार काम करने के लिए तैयार नहीं है। क्योंकि उसे काम पूरा करने के लिए बहुत कम समय मिल रहा है। इसके अलावा जो धनराशि दी जा रही है। वह कम समय के अनुरूप बढ़ाई जानी चाहिए।

मार्ग, प्रकाश व पशुधन कार्य शुरू होना बाकी :

नगर निगम को अभी तक 8841.32 लाख मिल चुके हैं लेकिन उसके बावजूद अभी तक मार्ग प्रकाश की व्यवस्था और पशुधन विभाग का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। कल्याणी देवी मंदिर की सड़क का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। जार्ज टाउन में ड्रेनेज का काम अभी तक 91 फीसद पूरा होना चाहिए था। 61 फीसद ही पूरा हो सका है। टेंडर के चक्कर में यह काम पीछे चल रहा है। सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन की सड़क का काम 50 फीसद होना चाहिए था, उसकी शुरुआत नहीं हो पाई है। यही हाल पंचकोसी सड़क का है। सुलाकी चौराहे की सड़क बनाने का काम शुरू नहीं हो पाया है। दारागंज मोरी रोड, कीडगंज त्रिवेणी मार्ग, मटियारोड, जहांगीराबाद रोड, राधा रमण कालेज अल्लापुर रोड, नैनी बाजार रोड, शंकर लाल भार्गव रोड, सेवा समिति रोड, बिस्मोल रोड, किदवई नगर रोड, दारागंज अंडर पास रोड, अल्लापुर पानी टंकी रोड का काम पीछे चल रहा है। नगर निगम के कई काम ऐसे हैं, जिन्हें कार्ययोजना के अनुसार एक सितंबर से शुरू हो जाने चाहिए थे, लेकिन सितंबर माह के तीसरे सप्ताह तक काम शुरू नहीं हो पाया है।

दोबारा टेंडर जारी करने में कई काम प्रभावित हुए। अब बारिश लगभग खत्म हो चुकी है। नगर निगम के काम तेजी से चल रहे हैं। सड़क पटरी का निर्माण चल रहा है। 15 नलकूप का रिबोर एवं नए नलकूप की स्थापना हो चुकी है। अन्य सभी कार्य भी तेजी से चल रहे हैं। नगर निगम 31 अक्टूबर तक अपने सभी कार्य पूरे कर लेगा।

-अविनाश सिंह, नगर आयुक्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.