आप भी जानिए, प्रयागराज शहर में आज कौन-कौन सी और कहां होने वाली हैं गतिविधियां
आप इस खबर को जरूर पढें ताकि आपको यह पता चल सके कि प्रयागराज शहर में आज रविवार को कहां और कौन-कौन सी गतिविधि होने वाली है।गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज में सुबह कितने बजे होना है
प्रयागराज, जेएनएन। आप इस खबर को जरूर पढें ताकि आपको यह पता चल सके कि प्रयागराज शहर में आज रविवार को कहां और कौन-कौन सी गतिविधि होने वाली है।गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज में सुबह कितने बजे होना है साथ ही जानिए किकिन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि को अखाड़ा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के उपलक्ष्य में लोकोत्सव विज्ञान परिषद में कितने बजे होगी। शहर में होने वाली तमाम गतिविधियों की सूचना यहां प्रस्तुत है।
फुटबाल प्रतियोगिता
- लूकरगंज मैदान में फुटबाल प्रतियोगिता सुबह दस बजे से
वार्षिकोत्सव
- गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज में सुबह 10:30 बजे।
लोकोत्सव
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि को अखाड़ा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के उपलक्ष्य में लोकोत्सव विज्ञान परिषद में 11 बजे से।
बैठक
- उत्तर प्रदेश योगासन स्पोस्ट्र्स एसोसिएशन की ओर से कृष्णा पब्लिक स्कूल, बहादुरगंज में बैठक दोपहर 1:00 बजे।
- भाजपा महानगर इकाई के पदाधिकारियों की बैठक कीडगंज कार्यालय में 11 बजे।
-बसपा की मंडल स्तरीय बैठक माथुर वैश्य धर्मशाला मम्फोर्डगंज में दिन में 11 बजे से।
होली कार्निवाल
- रोटरी क्लब इलाहाबाद की ओर से होटल हर्ष में होली कार्निवाल सुबह ग्यारह बजे से
पुस्तक का विमोचन
संस्था आधारशिला की ओर से कवि रमाकांत शर्मा की काव्य कृति 'लड़ाई प्रजातंत्र की का विमोचन हिंदुस्तानी एकेडेमी में दिन में तीन बजे।
नाटक का मंचन
- इलाहाबाद संग्रहालय में 'आधुनिक नाटक : परंपरा एवं प्रयोगÓ पुस्तक का लोकार्पण दोपहर तीन बजे से
- एनसीजेडसीसी में 'पंच परमेश्वरÓ नाटक का मंचन शाम बजे से
सीमैट में प्रशिक्षण
- सीमैट में समेकित शिक्षा के शिक्षकों का प्रशिक्षण 11 बजे से।
भाजपा का जनसंपर्क
- विकास कार्यों को गिनाने निकलेंगे भाजपाई 11 बजे।
शपथ ग्रहण
- विश्व आयुर्वेद परिषद प्रयागराज इकाई की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कायाकल्प पंचकर्म सेंटर में दोपहर दो बजे से
छात्र महापंचायत
आत्महत्या के बढ़ते मामले को लेकर छात्र महापंचायत अल्लापुर स्थित रामलीला मैदान में शाम पांच बजे।