आप भी जानिए, प्रयागराज शहर में आज कौन-कौन सी होने वाली हैं गतिविधियां
आप इस खबर को जरूर पढ़िए ताकि आपको यह पता चल सके कि शहर में आज यानी बुधवार को कौन-कौन सी गतिविधियां आयोजित होने वाली हैं। रेलवे पेंशनर्स संगठन की बैठक कहां होगी और विकास भवन में स्वदेशी वस्तुओं को दो दिनी प्रदर्शनी कितने बजे शुरू होगी।
प्रयागराज, जेएनएन। आप इस खबर को जरूर पढ़िए ताकि आपको यह पता चल सके कि शहर में आज यानी बुधवार को कौन-कौन सी गतिविधियां आयोजित होने वाली हैं। रेलवे पेंशनर्स संगठन की बैठक कहां होगी, और विकास भवन में स्वदेशी वस्तुओं को दो दिनी प्रदर्शनी कितने बजे शुरू होगी। दिन की प्रमुख गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत है।
प्रदर्शनी
- विकास भवन में स्वदेशी वस्तुओं की दो दिवसीय प्रदर्शनी सुबह 10 बजे।
लोकार्पण
- लोकनायक श्रीराम विशेषांक के प्रथम खंड का लोकार्पण गांधी सभागार में दोपहर 01 बजे
समारोह
- डिफेंस पेंशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट कैंट में विदाई समारोह सुबह 11 बजे से।
जागरूकता
- मिशन शक्ति के तहत सिविल लाइंस बस अड््डे पर जागरूकता कार्यक्रम सुबह 11 बजे।
बैठक
- रेलवे पेंशनर्स समिति की बैठक लोको कालोनी में सुबह 11 बजे से
लोकार्पण
- हिंदुस्तानी एकेडेमी में 'लोकनायक श्रीराम त्रैमासिक पत्रिका का लोकार्पण एक बजे।
-'कोरोना वायरस महामारी पुस्तक का लोकार्पण पिंड बलूची रेस्तरां में शाम पांच बजे।
पूजन
- ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के मैदान में ट्रैक पूजन शाम पांच बजे।
आरती
- गंगा सेवा अभियानम् संस्था की ओर से रसूलाबाद घाट पर गंगा आरती शाम छह बजे