Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, अब पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से अब कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश से चल चुकीं बर्फीली हवा अब उत्तर प्रदेश पहुंचने लगी है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 12:15 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 10:53 AM (IST)
उत्तर प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, अब पड़ सकती है कड़ाके की ठंड
उत्तर प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, अब पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

प्रयागराज, जेएनएन। पश्चिमी विक्षोभ ने अब दस्तक देना शुरू कर दिया है। हिमाचल प्रदेश से चल चुकीं बर्फीली हवा अब उत्तर प्रदेश पहुंचने लगी है। इससे रात में गलन तेजी से बढ़ जा रही है। अब अगले सप्ताह से कड़ाके की ठंड होने के आसार हैं। इसी ठंड के बीच बारिश होने की संभावना है। सर्दी में रात के समय रेत के ठंडी हो जाने से कुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को गलन में ज्यादा मुश्किलें हो रही हैं।

loksabha election banner

अधिकतम तापमान में आई कमी

अधिकतम तापमान में गुरुवार को 0.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई थी लेकिन शुक्रवार को इसमें मामूली कमी दर्ज हुई। अधिकतम तापमान में करीब एक डिसे की वृद्धि रिकार्ड हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.9 डिसे था, जो शुक्रवार को 22.1 हो गया। न्यूनतम तापमान 5.9 डिसे था, जो 6.8 हो गया। दिन में तेज धूप के कारण ठंड भले बेअसर रही, लेकिन सुबह शरीर कंपाने वाली गलन रही। शाम शुरू होने पर फिर गलन तेज हो गई। इससे जरूरी काम होने पर ही लोग निकले। रात में बर्फीली हवाएं चलने से खासकर मुसाफिरों को बहुत मुश्किलें हुईं। अलाव दिखाई देने पर तापने के बाद लोग आगे बढ़े। अधिकतम आर्द्रता 100 और न्यूनतम 59 फीसद रही। शनिवार को सुबह ठंड का वर्चस्व रहा। दोपहर में धूप तो रही लेकिन बर्फीली हवा भी रही। घरों के अंदर कंपकंपा दे रही थी।

क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी

मौसम विज्ञानी प्रो. सवींद्र सिंह का कहना है कि हिमाचल से पछुआ हवाएं चल चुकी हैं। पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दे दिया है। इससे रात में न्यूनतम तापमान अब गिरेगा, लेकिन दिन का तापमान अधिकतम एक डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा। इससे 22 से 24-25 जनवरी के बीच तेज बारिश के आसार हैं। फिर कड़ाके की ठंड शुरू होगी। हालांकि, उन्होंने लोगों को यह भी सलाह दी कि दिन का तापमान बढऩे पर शरीर से गर्म कपड़े कतई नहीं हटाएंगें, अन्यथा उनके लिए यह भारी पड़ सकता है।

तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

दिनांक         न्यूनतम    अधिकतम

13 जनवरी      12.1       22.3

14 जनवरी      9.2        23.9

15 जनवरी      6.7        19.9

16 जनवरी      5.5        22.3

17 जनवरी     5.9        22.4

18 जनवरी     6.8        22.1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.