जूनियर बार एसोसिएशन पोल 15 अक्टूबर को, 39 मैदान में प्रत्याशी Prayagraj News
जूनियर बार एसोसिएशन पोल में एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण शिव प्रकाश मिश्र निर्विरोध संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) व शुवैब खान कोषाध्यक्ष के पद पर जीत चुके हैं।
प्रयागराज, जेएनएन। पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ में जूनियर बार एसोसिएशन के पोल की तैयारी है। शिव प्रकाश मिश्र निर्विरोध संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) व शुवैब खान कोषाध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। कोषाध्यक्ष एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के चार प्रत्याशियों ने परचा वापस ले लिया है। अब अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर कुल 39 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। 15 अक्टूबर को पोल और 16 अक्टूबर को मतगणना होगी।
47 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था
जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री समेत अन्य पदों के लिए कुल 47 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच के दौरान पिछले दिनों कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रत्याशी ममता पांडेय, संयुक्त मंत्री प्रशासन प्रत्याशी दीपक मिश्र व जितेंद्र पुष्पाकर, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार पांडेय का परचा एल्डर कमेटी के अध्यक्ष गया प्रसाद शुक्ल व चुनाव अधिकारी राजेंद्र सिंह ने खारिज कर दिया था। महामंत्री प्रत्याशी जेपी मिश्र के नामांकन पर प्रत्याशी रवीश मिश्र ने आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन जांच के बाद चुनाव अधिकारी ने जेपी मिश्र के नामांकन पत्र को वैध करार दिया था।
इन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है
इस बीच कोषाध्यक्ष प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह व संदीप शुक्ला, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी महेशचंद्र यादव व सूर्य प्रकाश शुक्ल ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। जबकि एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण शिव प्रकाश मिश्र निर्विरोध संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) व शुवैब खान कोषाध्यक्ष निर्वाचित हो गए।
अब ये प्रत्याशी हैं मैदान में
अब अध्यक्ष पद पर अशोक पांडेय, अनूप कृष्ण शुक्ल, अयोध्या प्रसाद मिश्र, भानु प्रताप ङ्क्षसह, दिनेश कुमार पांडेय, अशोक पांडेय (दीनदयाल) व मान सिंह, महामंत्री पद पर जय प्रकाश मिश्र, पुष्पराज सिंह, गिरीश मिश्र, रवीश मिश्र व सुग्रीव सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर द्वारिका प्रसाद मिश्र, विवेक शुक्ल व मुश्ताक अहमद कुरैशी, उपाध्यक्ष पद पर नीरज राय, महेश शुक्ल व मनोज मिश्र, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रवि कुमार द्विवेदी व शिवेश शुक्ल, चंद्रकांत यादव व रंजना मिश्रा, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर अनूप यादव, प्रशांत गुप्त व विवेक तिवारी, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर परमानंद मिश्र, प्रेमजीत संधू व शक्ति सिंह, कार्यकारिणी सदस्य पद पर आसिफ खान, उमेश प्रताप सिंह व पुरुषोत्तम सोनी, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर अनिल मिश्र, अनीश गुप्त, अवधेश मिश्र, दिनेश यादव, धर्मराज मिश्र व नवीन तिवारी चुनाव मैदान में हैं।