Move to Jagran APP

अयोध्या फैसले के बाद अशोक सिंहल की पहली पुण्‍यतिथि मना रहा प्रयागराज, केशर भवन में अनुष्ठान शुरू Prayagraj News

राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले विहिप के अध्यक्ष रहे अशोक सिंहल की जयंती समारोह पर शनिवार से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 12:29 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 03:17 PM (IST)
अयोध्या फैसले के बाद अशोक सिंहल की पहली पुण्‍यतिथि मना रहा प्रयागराज, केशर भवन में अनुष्ठान शुरू Prayagraj News
अयोध्या फैसले के बाद अशोक सिंहल की पहली पुण्‍यतिथि मना रहा प्रयागराज, केशर भवन में अनुष्ठान शुरू Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। राम मंदिर आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले विहिप के अध्यक्ष रहे अशोक सिंहल की पुण्‍यतिथि समारोह इस बार और भी उल्लास के साथ मनाने की तैयारी है। समारोह शनिवार से शुरू हो गया है। इस अवसर पर केसर भवन में अखंड रामचरित मानस का पाठ शुरू हुआ। इसमें विहिप के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। कल यानी रविवार को यज्ञ एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान होंगे। भावांजलि सभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत विहिप व संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

loksabha election banner

केसर भवन में मानस पाठ शुरू, जुटे विहिप कार्यकर्ता

अयोध्या मामले में फैसला आने के बाद अशोक सिंहल की यह पहली पुण्‍यतिथि है। इस मौके पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैैं। विहिप के प्रांत कार्यालय केसर भवन में ही सभी कार्यक्रम होंगे। राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले विहिप के अध्यक्ष रहे अशोक सिंहल की पुण्‍यतिथि समारोह पर शनिवार से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गया। सुबह 11 बजे से अखंड रामचरित मानस का पाठ शुरू हुआ। अखंड रामचरित मानस का पाठ वेद विद्यालय के वेदपाठी और आचार्य कर रहे हैं। लगभग 24 घंटे के मानस पाठ के बाद रविवार दोपहर हवन होगा। इसके बाद अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। फिर  प्रसाद वितरण (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कई मंत्री, सांसद, विधायक मौजूद रहेंगे

मीडिया प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि इसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कई अन्य मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, महापौर, पूर्व महापौर समेत लगभग पांच हजार विहिप, संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। राम मंदिर को लेकर आए फैसले के बाद इस कार्यक्रम को कई मायनों में अहम माना जा रहा है। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, कार्यालय प्रमुख सुनील कुमार, विभाग संगठन मंत्री अमित पाठक, राजीव मिश्रा आदि वरिष्ठ पदाधिकारी शनिवार रात तक तैयारियों में जुटे रहे।

बड़े संतों, धर्माचार्यों व जनप्रतिनिधियों के लिए मंच

श्रद्धांजलि सभा के लिए बाकायदा मंच बनाया गया है। यह मंच 30 फीट चौड़ा और 15 फीट लंबा बनाया गया है। कार्यक्रम में कई बड़े संत-महात्मा भी बुलाए गए हैैं। सिंहल से जुड़े लोग अब नहीं रहे, उनके परिवार के सदस्यों को भी बुलाया गया है। महानगर, गंगापार, यमुनापार और कौशांबी के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शरीक होने के लिए कहा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.