Move to Jagran APP

प्रयागराज से दिल्ली जाना हुआ और भी आसान, ​​​​​आनंद विहार के लिए हमसफर समेत पांच जोड़ी नई ट्रेनें

रेलवे ने आनंद विहार के लिए हमसफर और गरीब रथ समेत कुछ ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे से दी गई जानकारी के मुताबिक 04046/04045 आनंद विहार-मधुपुर-आनंद विहार हमसफर सुपरफास्ट आनंद विहार से 22 जुलाई से प्रत्येक गुरुवार को शाम 0520 बजे चलाई जाएगी।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Sun, 18 Jul 2021 05:05 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jul 2021 05:05 PM (IST)
रेलवे ने आनंद विहार के लिए हमसफर और गरीब रथ समेत कुछ ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। दिल्ली जाना अब और भी आसान हो गया है। रेलवे ने आनंद विहार के लिए हमसफर और गरीब रथ समेत कुछ ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे से दी गई जानकारी के मुताबिक, 04046/04045 आनंद विहार-मधुपुर-आनंद विहार हमसफर सुपरफास्ट आनंद विहार से 22 जुलाई से प्रत्येक गुरुवार को शाम 05:20 बजे चलाई जाएगी। रात 12:35 बजे प्रयागराज पहुंंचेगी और दो मिनट बाद प्रस्थान करेगी। सुबह 10:15 बजे मधुपुर पहुंचेगी। वापसी में मधुपुर से 23 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार को शाम 05:05 बजे चलेगी। सुबह 03:28 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और दो मिनट बाद रवाना होगी। सुबह 10:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

loksabha election banner

सिलचर, बलिया, मधुपुर से भी ट्रेन

04040/04039 आनंद विहार-मधुपुर-आनंद विहार हमसफर सुपरफास्ट आनंद विहार से 26 जुलाई से प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12:45 बजे चलेगी। शाम 07:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और दो मिनट बाद प्रस्थान करेगी। सुबह 05:25 बजे मधुपुर पहुंचेगी। वापसी में मधुपुर से 27 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12:15 बजे चलेगी। रात 10:36 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और दो मिनट बाद रवाना होगी। सुबह 06:25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

04050/04049 आनंद विहार-बलिया-आनंद विहार सुपरफास्ट 24 जुलाई से आनंद विहार से प्रत्येक शनिवार को रात 11:55 बजे चलेगी। सुबह 08:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और 10 मिनट बाद रवाना होगी। दोपहर 02:05 बजे बलिया पहुंचेगी। वापसी में बलिया से यह गाड़ी 25 जुलाई से प्रत्येक रविवार को रात 10:10 बजे रवाना होगी। सुबह 04:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी। दोपहर 12:25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

04038/04049 नई दिल्ली-सिलचर-नई दिल्ली एक्सप्रेस नई दिल्ली से 22 जुलाई से प्रत्येक गुरुवार को रात 11:45 बजे चलेगी। सुबह 08:10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और 10 मिनट बाद रवाना होगी। शाम 07:35 बजे सिलचर पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी सिचलर से 26 जुलाई से प्रत्येक सोमवार को शाम 06:50 बजे रवाना होगी। सुबह 04:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और 10 मिनट बाद रवाना होगी। दोपहर 12:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

आनंद विहार के लिए गरीबरथ 26 से

04058/04057 आनंद विहार-जयनगर-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस 24 जुलाई से आनंद विहार से प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को शाम 05:20 बजे चलेगी। रात 12:25 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और दो मिनट बाद प्रस्थान करेगी। दोपहर 01:35 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में जयनगर से 26 जुलाई प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को दोपहर 12:10 बजे चलेगी। रात 12:53 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और दो मिनट बाद प्रस्थान करेगी। सुबह 08:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.