Move to Jagran APP

भाजपा के झारखंड संगठन मंत्री धर्मपाल कहा- जिस तरह गुजरात में कार्य हुआ, वैसे ही यहां भी होगा

भाजपा के झारखंड संगठन मंत्री धर्मपाल ने कहा कि हम सब को गुजरात का अनुकरण करना चाहिए। जैसे वहां पार्टी लगातार जीतती है उसी तरह का सिलसिला यहां भी शुरू करना होगा। जीत के लिए बस एक शर्त है बूथ मजबूत हो।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 07:54 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 07:54 AM (IST)
भाजपा के झारखंड संगठन मंत्री धर्मपाल कहा- जिस तरह गुजरात में कार्य हुआ, वैसे ही यहां भी होगा
भाजपा के झारखंड के संगठन महामंत्री धर्मपाल ने प्रयागराज के पदाधिकारियों में जोश भरा।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। चुनावी सरगर्मी के साथ तैयारी और समीक्षा का दौर भी तेज है। भाजपा के झारखंड के संगठन महामंत्री धर्मपाल ने पार्टी के यमुनापार के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। प्रत्येक पदाधिकारी को सक्रियता बढ़ाने का मंत्र दिया और उत्साह के साथ चुनाव में जुटने का आह्वान किया। कहा कि जिस तरह से गुजरात में काम हुआ, वैसे ही यहां भी होगा। नतीजे भी उसी तरह उत्साहजनक आएंगे।

loksabha election banner

प्रयागराज में यमुनापार के विविध स्‍थानों पर हुई बैठक

प्रयागराज में आयोजित बैठक में बारा, करछना, कोरांव, मेजा की विधानसभा संचालन समिति के पदाधिकारी शामिल हुए। बारा विधानसभा की बैठक जीजीएम कान्वेंट स्कूल गौहनिया, करछना विधानसभा की बैठक वृजमंगल सिंह इंटर कालेज रामपुर, कोरांव विधानसभा की बैठक मां सत्यवती पब्लिक स्कूल कोहणार व मेजा विधानसभा की बैठक ब्लाक परिसर मेजा में हुई।

बोले, हमें गुजरात का अनुकरण करना चाहिए

संगठन मंत्री धर्मपाल ने कहा कि सच्चे अर्थों में चुनाव संचालन समिति ही चुनाव लड़ती और लड़ाती है। हम सब को गुजरात का अनुकरण करना चाहिए। जैसे वहां पार्टी लगातार जीतती है उसी तरह का सिलसिला यहां भी शुरू करना होगा। जीत के लिए बस एक शर्त है बूथ मजबूत हो।

इनकी रही उपस्थिति

मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बारा के बाद करछना, कोरांव, मेजा विधानसभा के संचालन समिति और उस विधानसभा में निवास करने वाले जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चो के जिलाध्यक्ष की बैठक भी हुई। इसमें यमुनापार जिला प्रभारी ओंकार केशरी, विधानसभा बारा प्रभारी राजेंद्र पांडेय, विधानसभा विस्तारक तोयस पांडेय आदि मौजूद रहे।

विकास कार्यों का रखा लेखा जोखा

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने भी विधानसभा चुनाव के लिए सरगर्मी बढ़ा दी है। वह अपने कार्यकर्ताओं व अन्य पार्टी पदाधिकारियों से प्रतिदिन मिल रहे हैं। उनके साथ बैठकर कार्याें का लेखा जोखा भी रख रहे हैं। अपने क्षेत्र में किए गए कार्यों को बताने के लिए पुस्तिका का भी विमोचन किया।

मंत्री नंदी ने कहा- प्रदेश विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा है

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विधायक निधि की संपूर्ण धनराशि खर्च करने के साथ ही उन्होंने 49.98 करोड़ रुपये के विकास कार्य अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए। कहा, केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा है। शहर दक्षिणी में कई पार्कों, चौराहों का सौंदर्यीकरण कराया, पेंट माई सिटी के तहत सुलाकी चौराहे के समीप स्थित प्राचीन मनोकामना पूर्ति मंदिर के निकटस्थ पूरे क्षेत्र को आकर्षक रंगों से सजाया गया। सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। 7,900 घरों में मुख्यमंत्री राहत कोष से 5.29 करोड़ की धनराशि मरीजों को उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, दिलीप केसरवानी, मनोज मिश्रा, किशोरी लाल जायसवाल, दिनेश विश्वकर्मा के अलावा विशिष्ट जन पदुम जयसवाल, लल्लू लाल गुप्ता, बृजेश मिश्रा, विजय अरोरा, अनिल झल्लर, ओपी द्विवेदी, डॉ रमा सिंह, सुभाष बाजपेई, बृजेश श्रीवास्तव, डॉ उदय प्रताप सिंह, सतीश केसरवानी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.