Move to Jagran APP

जानकीशरण और रोहिताश्व संयुक्त रूप से यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष, दोनों को मिले 12-12 वोट

यूपी बार काउंसिल मुख्यालय पर नए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इसमें लखनऊ के जानकीशरण पांडेय व मेरठ के रोहिताश्व कुमार अग्रवाल संयुक्त रूप से छह-छह माह के लिए अध्यक्ष चुने गए हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 06:25 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 09:16 PM (IST)
जानकीशरण और रोहिताश्व संयुक्त रूप से यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष, दोनों को मिले 12-12 वोट
जानकीशरण और रोहिताश्व संयुक्त रूप से यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष, दोनों को मिले 12-12 वोट

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी बार काउंसिल मुख्यालय पर तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार को नए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इसमें लखनऊ के जानकीशरण पांडेय व मेरठ के रोहिताश्व कुमार अग्रवाल संयुक्त रूप से छह-छह माह के लिए अध्यक्ष चुने गए हैं। दोनों को 12-12 वोट मिले हैं। जानकीशरण पांडेय अध्यक्ष की जिम्मेदारी पहले निभाएंगे। वहीं 15 वोट पाकर कानपुर नगर के अंकज मिश्र उपाध्यक्ष चुने गए, जबकि को-चेयरमैन पद पर शिवकिशोर गौड़, देवेंद्र मिश्र 'नगरहा', जयनारायण पांडेय, राकेश पाठक व प्रशांत सिंह 'अटल' निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। सारे पदाधिकारियों का कार्यकाल छह जुलाई सोमवार से प्रभावी हो जाएगा।

loksabha election banner

यूपी बार काउंसिल के चुनाव को लेकर सदस्यों के बीच काफी दिनों से जोर-आजमाइश चल रही थी। पहले 14 जून को चुनाव होना था। लेकिन, तत्कालीन कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र 'नगरहा' का स्वास्थ खराब होने के कारण पांच जुलाई को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। चुनाव अधिकारी बलवंत सिंह की देखरेख में दोपहर 12 बजे के बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। दो से तीन बजे तक वोटिंग हुई। तीन बजे के बाद मतगणना करके रिजल्ट घोषित कर दिया गया। काउंसिल के निवर्तमान अध्यक्ष हरिशंकर सिंह व देवेंद्र मिश्र 'नगरहा' ने चुनाव कराने में अहम भूमिका निभाई।

महाधिवक्ता ने भी किया मतदान : यूपी बार काउंसिल के चुनाव में महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह व काउंसिल के 25 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इससे कुल 26 वोट पड़े। प्रथम चरण में जानकीशरण पांडेय को 10, मधुसूदन त्रिपाठी को पांच व रोहिताश्व कुमार अग्रवाल को 11 वोट मिले, जबकि द्वितीय चरण में मधुसूदन को पांच, जानकी शरण को दो व रोहिताश्व को एक वोट मिला। दो वोट निष्क्रिय होने से जानकी व रोहिताश्व को 12-12 बराबर वोट मिले। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर अंकज मिश्र व प्रदीप कुमार सिंह चुनाव लड़ रहे थे। अंकज को 15 व प्रदीप को 11 वोट मिले।

पहले संभाल चुके हैं जिम्मेदारी : यूपी बार काउंसिल के नवनियुक्त अध्यक्ष जानकीशरण पांडेय 2013 में उपाध्यक्ष व रोहिताश्व कुमार अग्रवाल 2005 में अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। जबकि अंकज मिश्र पहली बार उपाध्यक्ष चुने गए हैं।

वोटिंग से पहले नाम वापस लिया : यूपी बार काउंसिल का चुनाव कुछ सदस्यों की प्रतिष्ठा से जुड़ गया था। अध्यक्ष पद पर अमरेंद्रनाथ सिंह, इमरान माबूद खान, जानकीशरण पांडेय, मधुसूदन त्रिपाठी, रोहिताश्व कुमार अग्रवाल व श्रीश कुमार मेहरोत्रा ने नामांकन किया था। लेकिन, वोटिंग से एक घंटा पहले दोपहर एक बजे तक अमरेंद्रनाथ सिंह, इमरान माबूद खान व श्रीश कुमार मेहरोत्रा ने अपना नाम वापस ले लिया। इससे चुनाव त्रिकोणीय हो गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर राकेश पाठक ने नाम वापस लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.