Move to Jagran APP

Coronavirus Prayagraj News: जानिए दवा की दुकानों पर कितने रुपये में मिलेगी आइसोलेशन किट

घर पर ही पल्स ऑक्सीमीटर थर्मामीटर फेस मॉस्क ग्लब्स सोडियम हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन और डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं को रखना अनिवार्य होगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 25 Jul 2020 08:16 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 08:16 PM (IST)
Coronavirus Prayagraj News: जानिए दवा की दुकानों पर कितने रुपये में मिलेगी आइसोलेशन किट
Coronavirus Prayagraj News: जानिए दवा की दुकानों पर कितने रुपये में मिलेगी आइसोलेशन किट

प्रयागराज,जेएनएन।  प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन की सुविधा दी है। इसके मद्देनजर प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन प्रत्येक दवा दुकानों पर आइसोलेशन किट मुहैया कराएगा। शनिवार को एसोसिएशन पदाधिकारियों की अध्यक्ष के कैंप कार्यालय में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। प्रशासन की ओर से तय कीमत पर किट उपलब्ध कराई जाएगी।

loksabha election banner

35 सौ और 55 सौ रुपये में मिलेगी किट

बताया गया कि मरीज के पास दो विकल्प होंगे, एक किट की कीमत 55 सौ और दूसरी किट का मूल्य 35 सौ  रुपये निर्धारित है। जरूरत पडऩे पर यह किट मरीज को घर पर भी उपलब्ध कराई जाएगी। घर पर मरीजों को तय मानकों का कड़ाई से पालन करना होगा। उन्हें घर पर ही पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, फेस मॉस्क, ग्लब्स, सोडियम हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन और डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं को रखना अनिवार्य होगा। इसकी अंडरटेङ्क्षकग स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी। जिला प्रशासन के आइसोलेशन एप पर मरीज को ऑक्सीजन की मात्रा और बुखार का अपडेट रोजाना तीन बार देना होगा। बैठक में अध्यक्ष राणा चावला, महामंत्री लालू मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंंद्र द्विवेदी, कोषाध्यक्ष आलोक यादव, संगठन मंत्री निखिल मलंग, विनय जायसवाल आदि शामिल थे।

सेल्फ आइसोलेशन किट विवरण

          आइटम              -  मात्रा   -  कीमत (रुपये में)

पल्स ऑक्सीमीटर     -       01       - 1700  

डिजिटल थर्मोमीटर हिक्स -  01         -  200

मास्क थ्री प्लाई               -  40         -  200

स्टेराइल ग्लब्स               -  40 जोड़े    -   720

अश्वगंधा टैबलेट हिमालया-   01 डिब्बी   - 150

गिलोय टैबलेट             - 01 डिब्बी              - 90

सोडियम हाइपो क्लोराइट    - 05 लीटर       - 400

लिमसी टैबलेट                     - 02      - 40


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.