Move to Jagran APP

Indian Railways: होली पर घर जाने के लिए इन ट्रेनों में जल्‍द रिजर्वेशन करा लें क्‍योंकि अभी सीटें खाली हैं

Indian Railways News होली पर ट्रेनों में आरक्षण को लेकर मारामारी है। ऐसे में सुदूर रहने वाले लोग अपने घरों को लौटने के लिए परेशान हैं। रेल प्रशासन ने होली पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए वन वे पूर्ण आरक्षित ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 05 Mar 2022 02:13 PM (IST)Updated: Sat, 05 Mar 2022 02:13 PM (IST)
Indian Railways: होली पर ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं मिलने से परेशान न हों, स्‍पेशल ट्रेनों में अभी सीट खाली है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। होली पर्व पर परदेशियों की वापसी का क्रम शुरू होने वाला है। दूसरे प्रदेशों और जिलों में रह रहे लोग घर वापस आने के लिए ट्रेन में रिजर्वेशन तलाश रहे हैं। हालांकि ट्रेनों में लंबी वेटिंग से सीटें खाली नहीं हैं। इससे परदेशी परेशान हैं कि आखिर वह इस बार होली पर घर कैसे पहुंचेंगे। अगर आप भी रिजर्वेशन कराने और कन्फर्म सीट न मिलने की समस्या से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये न सिर्फ आपको होली पर घर जाने की राह आसान करेंगी, बल्कि वापसी में भी आप इनमें सीट बुक कर यात्रा कर सकते हैं।

loksabha election banner

वन-वे चलने वाली ट्रेनें

रेल प्रशासन ने होली पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए वन वे पूर्ण आरक्षित ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इसमें 01005 (पुणे-मऊ) सुपर फास्ट वन-वे विशेष ट्रेन पुणे से छह मार्च को शाम में सवा चार बजे चलेगी। सात मार्च को 3:50 बजे छिवकी, रात 10:05 बजे मऊ पहुंचेगी।

नागपुर से आजमगढ़ रूट पर इस ट्रेन से करें सफर

अगर आप नागपुर से आजमगढ़ रूट पर ट्रेन की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए 01007 (नागपुर-आजमगढ़) ट्रेन बेहतर विकल्प बन सकती है। यह वन-वे विशेष ट्रेन है। यह सात मार्च को 5:50 बजे नागपुर से चलेगी। आठ मार्च को सुबह 8:50 बजे छिवकी, शाम को चार बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।

दिल्ली-पुणे के लिए इससे करें सफर

गाड़ी संख्‍या 04066/04065 दिल्ली–पुणे एसी आरक्षित गति शक्ति त्योहार विशेष गाड़ी 15, 16, 20 व 21 मार्च को दिल्ली से रात 11 बजे चलेगी। सुबह 9:05 बजे जंक्शन व शाम 3:45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से 14, 15, 19, 20 मार्च को शाम 5:45 बजे चलेगी, रात 12:10 बजे जंक्शन पहुंचेगी, सुबह 10:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

अमृतसर-पटना के लिए भी विशेष ट्रेन

होली त्यौहार मनाने के लिए आप अमृतसर की ओर से आ रहे हों और आपको पटना की ओर जाना हो तो होली स्पेशल ट्रेन की खाली सीटें अभी आपका इंतजार कर रही हैं। 04076/04075 अमृतसर–पटना एसी आरक्षित गति शक्ति त्योहार विशेष गाड़ी अमृतसर से 13, 14, 18, 19 मार्च को दोपहर 2:50 बजे चलेगी, सुबह 9:05 बजे जंक्शन व शाम 3:45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में वापसी में पटना से 16, 17, 21, 22 मार्च को शाम 5:45 बजे चलेगी, रात 12:05 बजे जंक्शन पहुंचेगी, अगले दिन शाम छह बजे अमृतसर पहुंचेगी।

दिल्ली से बरौनी जाना हो तो इसमें बुक कराएं सीट

अगर आप दिल्ली से बरौनी या इस रूट पर सफर करना चाह रहे हैं तो आपके लिए एक होली स्पेशल ट्रेन मौजूद है। 04062/04061 दिल्ली-बरौनी आरक्षित सुपरफास्ट विशेष गाड़ी दिल्ली से 18 मार्च को सुबह 8:40 बजे चलेगी, शाम 5:05 बजे जंक्शन पहुंचेगी, सुबह 3:30 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में 19 मार्च को बरौनी से सुबह 4:45 बजे चलेगी, दोपहर 2:25 बजे जंक्शन और रात 11:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.