प्रयागराज की इस यूनिट में रोज 40 हजार थ्री लेयर मॉस्क हो रहा तैयार, मुंबई और चेन्नई तक सप्लाई
इकाई में प्रतिदिन 30 से 40 हजार मॉस्क तैयार होता है। यहां से बड़ौदा मुंबई और चेन्नई तक मॉस्क की सप्लाई है। त्रिवेणी इलेक्ट्रोप्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर दिनेश कुंद्रा बताते हैं कि थ्री लेयर मॉस्क बनाने की इकाई लगाने का मकसद यह था कि इसकी कमी न होने पाए।
प्रयागराज, जेएनएन। नैनी के औद्योगिक क्षेत्र में पिछले साल उस समय थ्री लेयर मॉस्क तैयार करने की इकाई लगाई गई, जब मॉस्क की बाजार में बहुत कमी थी। हालांकि, इस इकाई से शहर के अस्पतालों में मॉस्क की आपूर्ति है लेकिन, स्थानीय बाजार में इसकी सीधे सप्लाई नहीं है। इकाई में प्रतिदिन 30 से 40 हजार मॉस्क तैयार होता है। यहां से बड़ौदा, मुंबई और चेन्नई तक मॉस्क की सप्लाई है। त्रिवेणी इलेक्ट्रोप्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर दिनेश कुंद्रा बताते हैं कि थ्री लेयर मॉस्क बनाने की इकाई लगाने का मकसद यह था कि स्थानीय बाजार में इसकी कमी न होने पाए। इसके लिए करीब 60 लाख रुपये की लागत से स्वचालित मशीन लगाई गई। यहां के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मॉस्क की आपूर्ति हो रही है लेकिन, बाजार में लोग नहीं खरीदते हैं। दिल्ली से सस्ता और गुणवत्ताविहीन मॉस्क लाकर दुकानों पर बेच जाता है। इकाई में तैयार सबसे अच्छी गुणवत्ता का मॉस्क पांच रुपये पीस और अन्य मास्क तीन से चार रुपये पीस बेचा जाता है। फिलहाल, इकाई की क्षमता बढ़ाने का विचार नहीं है, क्योंकि जितना खर्च किया गया था। वह रकम अभी फंसी हुई है।
फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स को करें सम्मानित
प्रयागराज उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स डॉक्टर, पुलिस व स्वच्छतार्किमयों को सम्मानित करने की अपील की है। संगठन के जिलाध्यक्ष मो. कादिर, अनिल दुबे, सतीश केसरवानी, शिवशंकर ङ्क्षसह, हिमांशु निक्की केसरवानी आदि ने कहा कि डॉक्टर, पुलिस और स्वच्छताकर्मी अपनी जान हथेली पर रखकर इस महामारी से समाज की सुरक्षा कर रहे हैं। ऐसे में इनके साथ किसी तरह की अभद्रता नहीं की जानी चाहिए। मॉस्क का प्रयोग करते हुए व्यापार करने की अपील व्यापारियों से की गई। साथ ही अपने परिजनों का भी ख्याल रखने का आग्रह किया गया।