Move to Jagran APP

फाफामऊ हत्याकांड में सपाइयों ने आरोपितों के घर पर बुलडोजर चलाने की उठाई मांग

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता मृतकों के घर पहुंचे। स्वजनों से मिलकर उनको सांत्वना दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दलितों और पिछड़ों की हो रही हत्याओं के आरोपितों के घर बुलडोजर कब चलेगा।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 07:26 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 07:26 PM (IST)
फाफामऊ हत्याकांड में सपाइयों ने आरोपितों के घर पर बुलडोजर चलाने की उठाई मांग
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि दलितों और पिछड़ों की हो रही हत्याओं के आरोपितों के घर बुलडोजर कब चलेगा

प्रयागराज, जेएनएन। फाफामऊ क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता मृतकों के घर पहुंचे। स्वजनों से मिलकर उनको सांत्वना दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दलितों और पिछड़ों की हो रही हत्याओं के आरोपितों के घर बुलडोजर कब चलेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जोर जबरदस्ती कर शवों की अंत्येष्टि कराई गई। जिलाध्यक्ष ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी, मृतकों के स्वजनों को शस्त्र लाइसेंस, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर दोषियों को फांसी की सजा, प्रत्येक मृत व्यक्ति के हिसाब से एक करोड़ का मुआवजा, परिवार के लोगों को सरकारी नौकरी, मृतक के भूमिहीन भाई को पट्टे की जमीन देने की मांग की। इस दौरान एमएलसी डा. मान सिंह यादव, अंसार अहमद, सत्यवीर मुन्ना, सुषमा पासी, अनूप यादव, संदीप यादव, उमेश पाल, दूधनाथ पटेल आदि रहे।

loksabha election banner

भाजपा और अद के कार्यकर्ता भी पहुंचे

प्रयागराज : भारतीय जनता पार्टी से सुरेश मौर्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुधीर मौर्य आदि मौके पर पहुंचे। मृतकों के स्वजनों से मुलाकात कर उनको ढांढस बंधाया। वहीं, अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष और सोरांव के विधायक जमुना प्रसाद सरोज, राष्ट्रीय सचिव युवा मंच अम्माद हसन उर्फ अमन नीवां आदि ने भी मृतकों के स्वजनों को सांत्वना दी। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों से वार्ता करने की बात कही।

उप्र हत्या व दुष्कर्म प्रदेश बन गया : रेवती

प्रयागराज : राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह ने फाफामऊ में हुई घटना पर दुख व आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। उप्र हत्या और दुष्कर्म प्रदेश बन गया है। उन्होंने सरकार से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलाए जाने की मांग की है। ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लग सके। सपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विनय कुशवाहा ने कहा कि अपराधी बेलगाम हो गए हैं। इसलिए इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.