पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में पवन व महिलाओं में सृष्टि ने बाजी मारी Prayagraj News
200 मीटर दौड़ में अनुराग यादव ने प्रथम विशेष पांडेय ने द्वितीय और नरेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में विशेष पांडेय अव्वल रहे।
प्रयागराज, जेएनएन। सीएमपी डिग्री कॉलेज में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पवन यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सृष्टि ने बाजी मारी।
पुरुष वर्ग के 200 मीटर दौड़ में अनुराग व 400 मीटर में विशेष रहे विजेता
पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पवन यादव ने प्रथम, सत्यम यादव ने द्वितीय और अनुराग यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में अनुराग यादव ने प्रथम, विशेष पांडेय ने द्वितीय और नरेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में विशेष पांडेय ने प्रथम, सुरेंद्र ने द्वितीय, विरेन विक्रम सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में बृजेश ने प्रथम, नरेश प्रताप सिंह ने द्वितीय और नरेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में अनुराग ने प्रथम, अरबाज ने द्वितीय और विक्रम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
महिला वर्ग की 400 मीटर दौड़ में नैना व 800 में पूजा को मिली सफलता
महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सृष्टि ने प्रथम, तान्या ने द्वितीय और नैना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में सृष्टि ने प्रथम, गुंजन ने द्वितीय और तान्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में नैना ने प्रथम, गुंजन ने द्वितीय और विशाखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर में पूजा सिंह ने प्रथम, सरिता ने द्वितीय और सालवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शॉटपुट के पुरुषों में अनमोल व महिलाओं में सृष्टि को प्रथम स्थान
पुरुष वर्ग के शॉटपुट में अनमोल ने प्रथम, प्रिगर्श ने द्वितीय व युवराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में सृष्टि सिंह ने प्रथम, श्रेया गुप्ता ने द्वितीय व श्वेता सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जैवलिन में युवराज ने प्रथम, अजय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में दिवाकर की टीम विजेता और महिला वर्ग में दीपिका ठाकुर की टीम विजेता रही।
पीएसी के आइजी ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
इससे पूर्व खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि आइजी केपी सिंह ने किया। विजेताओं को आइजी पीएसी बीआर मीणा और प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार ने पुरस्कृत किया। अध्यक्षता कायस्थ पाठशाला के अध्यक्ष चौ. जितेंद्र नाथ सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. भूपेंद्र बजाज, डॉ. एसपी सिह, डॉ. भूपेश त्रिपाठी, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. राम चिरंजीव पाल, डॉ. रितेश त्रिपाठी, सपना मौर्या, तान्या राय, डॉ. अनुपम आनंद, डॉ. किरण वर्मा, डॉ. मनोज, डॉ. अजय प्रताप सिंह, छात्र परिषद अध्यक्ष करन सिंह परिहार आदि उपस्थित रहे।