Move to Jagran APP

गर्मी की छुट्टियां बिताने प्रयागराज से मुंबई जाना है तो स्पेशल ट्रेन से करें सफर, सीट मिल जाएगी

लोकमान्य तिलक-बनारस सुपरफस्ट विशेष गाड़ी 13 जून को लोकमान्य तिलक से सुबह साढ़े 10.30 बजे चलेगी। अगले दिन दोपहर 1.10 बजे यह प्रयागराज पहुंचेगी। प्रयागराज से रवाना होने के बाद यह साढ़े तीन बजे बनारस पहुंचेगी। 14 जून को बनारस से चलकर प्रयागराज होते हुए मुंबई जाएगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 04 Jun 2022 02:44 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jun 2022 02:44 PM (IST)
अगर आपको मुंबई रूट पर जाना है तो स्‍पेशल ट्रेन से यात्रा करें।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए लोगों का संग अलग-अलग स्थानों पर जाने का क्रम शुरू हो गया है। खास कर घूमने, फिरने वाले स्थानों तक पहुंचने के लिए आवागमन के लिए विकल्प तलाशना तेज हो गया है। हालांकि ट्रेनों में इतनी अधिक भीड़ है कि कई ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं हैं। जबकि मुंबई व दिल्ली रूट की सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में अगर आप भी छुट्टी बिताने के लिए मुंबई या दिल्‍ली रूट पर जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। मुंबई रूट की ऐसी विशेष ट्रेनों के बारे में जानकारी देंगे, जिनमें अभी सीटें खाली हैं और आप अपनी सीट बुक कर आराम से सफर कर सकते हैं।

loksabha election banner

13 जून को मुंबई से आएगी स्‍पेशल ट्रेन : गाड़ी नंबर 01055 लोकमान्य तिलक-बनारस सुपरफस्ट विशेष गाड़ी मुंबई से आने जाने वाले के लिए विशेष तौर पर चलाई जा रही है। इस ट्रेन का संचालन 13 जून को लोकमान्य तिलक से होगा। यह लोकमान्य से सुबह साढ़े 10.30 बजे चलेगी। अगले दिन दोपहर 1.10 बजे यह प्रयागराज पहुंचेगी। प्रयागराज से रवाना होने के बाद यह साढ़े तीन बजे बनारस पहुंचेगी।

14 जून को वाराणसी से चलकर रात में प्रयागराज आएगी ट्रेन : गाड़ी नंबर 01056 लोकमान्य तिलक-बनारस सुपरफस्ट विशेष गाड़ी बनारस से 14 जून को रात आठ बजे चलेगी। रात पौने 11 बजे यह प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। जबकि अगले दिन रात एक बजे लोकमान्य पहुंचेगी।

26 जून तक चलेगी समर स्‍पेशल : 04052/04051 आनंद विहार–बनारस आरक्षित ग्रीष्मकाल विशेष गाड़ी आनंद विहार से प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को रात 11 बजे एक मई से 26 जून तक चलेगी। सुबह आठ बजे यह ट्रेन प्रयागराज पहुंचेगी। प्रयागराज से प्रस्थान करने के बाद दोपहर 11.50 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन बनारस से 27 जून तक प्रत्येक शनिवार व सोमवार को शाम साढ़े पांच बजे चलेगी। यह ट्रेन बनारस से चलकर रात 9.45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। प्रयागराज से प्रस्थान करने के बाद सुबह 8.05 बजे आनंद बिहार पहुंचेगी। इस ट्रेन में 19 डिब्बे होंगे।

क्या कह रहे अधिकारी : विशेष ट्रेन की जानकारी देते हुए वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि गर्मी में छुट्टियां मनाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री मुंबई जाते हैं। ऐसे में मुंबई रूट पर कुछ स्पेशल ट्रेने चलाई जा रही हैं। इनसे सफर कर यात्री आसानी से यात्रा कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.