पांच घंटे देरी से आई हमसफर और प्रयागराज एक्सप्रेस, वंदे भारत भी तीन घंटे रही लेट
दिल्ली से प्रयागराज के बीच चलने वाली वीआइपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस गुरुवार को पौने पांच घंटे लेट रही थी। संयोगवश शुक्रवार को भी यह ट्रेन पौने पांच घंटे देरी से ही प्रयागराज पहुंची। यह ट्रेन बुधवार की रात 1010 बजे दिल्ली से चली थी।
प्रयागराज, जागरण संवाददाता। खराब मौसम और कोहरे के कारण शुक्रवार को भी दिल्ली हावड़ा रूट ट्रेनों की लेट लतीफी जारी रही। इस रूट पर वीआइपी और मेल एक्सप्रेस ट्रेनों कई घंटे देरी से पहुंची। समय पर अपने गंतव्य तक न पहुंच पाने वाले यात्री यात्री इन ट्रेनों में परेशान रहे। सुबह प्रयागराज एक्सप्रेस को सात बजे जंक्शन पहुंचना था लेकिन यह ट्रेन चार घंटा 46 मिनट की देरी से पौने 12 बजे प्रयागराज आई। सुबह बैठक व कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे यात्री देरी से ट्रेन पहुंचने के कारण परेशान रहे।
प्रयागराज एक्सप्रेस लगातार दूसरे दिन भी पौने पांच घंटे लेट
दिल्ली से प्रयागराज के बीच चलने वाली वीआइपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस गुरुवार को पौने पांच घंटे लेट रही थी। संयोगवश शुक्रवार को भी यह ट्रेन पौने पांच घंटे देरी से ही प्रयागराज पहुंची। यह ट्रेन बुधवार की रात 10:10 बजे दिल्ली से चली थी। अपने निर्धारित समय से चलने के बावजूद भी यह ट्रेन गाजियाबाद औऱ अलीगढ़ आने तक में ही लेट हो गई। यह ट्रेन 7:35 बजे कानपुर पहुंची, जबकि इस वक्त से 35 मिनट पहले ही यह ट्रेन प्रयागराज में पहुंच जाती है। फतेहपुर पहुंचने में ट्रेन को सवा नौ बज गए और पौने 12 बजे यह प्रयागराज एक्सप्रेस जंक्शन पहुंची।
पांच घंटा देरी से आई हमसफर
आनंद विहार से प्रयागराज के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस शुक्रवार को देरी से प्रयागराज आई। इस ट्रेन को सुबह 6:20 बजे प्रयागराज आना था, लेकिन यह पांच घंटा पांच मिनट देरी से 11:25 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंची। आनंद बिहार से यह ट्रेन अपने सही समय 22:30 बजे रवाना हुई, लेकिन कानपुर 3:25 बजे पहुंचने के जगह 7:25 बजे पहुंची।
वंदे भारत भी तीन घंटा लेट
दिल्ली वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस तीन घंटा देरी से जंक्शन पहुंची। जबकि वापसी में वाराणसी से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत को दो घंटा रिशेड्यूल करना पड़ा और जिसके कारण यह अपने निर्धारित समय से दो घंटा देरी से प्रयागराज पहुंची।
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस सवा पांच घंटा देरी से जंक्शन आई। रीवा एक्सप्रेस पौने पांच घंटा देरी से शुक्रवार को प्रयागराज पहुंच सकी।
दिल्ली से वाराणसी के बीच में चलने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस शुक्रवार को ढाई घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। इस ट्रेन को सुबह 3:45 बजे प्रयागराज पहुंचना था लेकिन, यह दो घंटा 21 मिनट की देर से सुबह 6:06 बजे जंक्शन आई। अन्य लेट हुई ट्रेन में पूर्वा एक्सप्रेस, 12488 आनंद बिहार-जोगबानी, नेताजी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेन शामिल रही।