Move to Jagran APP

कोरांव में कच्‍चा घर व हंडिया में पेड़ गिरा, वृद्ध व महिला की मौत Prayagraj News

पिछले कई दिनों में प्रयागराज और और आसपास के जनपदों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे कच्‍चे मकान सीलन के कारण ढह रहे हैं। कोरांव व हंडिया में वृद्ध व महिला की मौत हो गई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 03:19 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 07:22 PM (IST)
कोरांव में कच्‍चा घर व हंडिया में पेड़ गिरा, वृद्ध व महिला की मौत Prayagraj News
कोरांव में कच्‍चा घर व हंडिया में पेड़ गिरा, वृद्ध व महिला की मौत Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। लगातार हो रही बारिश के कारण रविवार को कोरांव तहसील अंतर्गत बड़ोखर गांव में कच्‍चा घर गिर गया। इसके मलबे में दबकर 85 वर्षीय बृद्ध की मौत हो गई। दोपहर में वृद्ध घर के अंदर थे। अचानक तेज आवाज से गिरे घर की दीवार के मलबे में वृद्ध दब गए। परिवार के सदस्‍य व ग्रामीणों ने मलबा हटाकर वृद्ध को बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर तहसीलदार अनीता शेखर राजस्‍व कर्मियों के साथ वहां पहुंचीं। जांच पड़ताल के बाद परिवार के सदस्‍यों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्‍वासन दिया।

loksabha election banner

हंडिया के धोबहा में पेड़ गिरा, जद में आने से महिला की मौत

हंडिया थाना अंतर्गत पुलिस चौकी इमामगंज क्षेत्र के धोबहा गांव में रविार की सुबह करीब 11 बजे महुआ का पेड़ गिर गया। इसकी जद में आने से महिला की मौत हो गई। पुष्पा देवी 33 पत्नी अशोक कुमार भारतीया अपने घर के बगल हैंडपंप पर पानी लेने के लिए जा रही थी कि तब तक अचानक एक विशाल महुआ का पेड़ गिर गया। जिससे वह पेड़ के नीचे दब गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह से महिला को पेड़ के नीचे से बाहर निकाला। हालांकि उसकी मौत हो चुकी थी। अशोक कुमार भारतीया दिव्‍यांग है। पुष्‍पा मजदूरी कर पति अशोक व अपने चार बच्चों दीपा 7, शुभम 5, परीक्षित 2 और दीक्षित 15 माह का भरण-पोषण करती थी। हंडिया पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं एसडीएम सीओ हंडिया घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के पति को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।

इनका भी गिरा कच्‍चा घर, सामान नष्‍ट

इसी प्रकार कोरांव में मिश्रपुर के श्याम कृष्ण के घर का आंशिक हिस्‍सा शनिवार की रात गिर गया। इससे घर में रखा गेहूं समेत अन्‍य सामान नष्‍ट हो गया। इसी क्रम में कोरांव नगर पंचायत के गोविंद नगर में कमलेश्वरी गोस्वामी के घर पर पेड़ गिर गया। अंदर रखा सामान नष्‍ट हो गया। वहीं मरखामऊ गांव में भी लगातार हो रही बारिश के दौरान कच्‍चा घर गिर गया और सामान का नुकसान हुआ।

प्रतापगढ़ में सीलन से गिर रहे मकान

प्रतापगढ़ जनपद में लगातार हो रही बारिश से हुए जलभराव और सीलन से मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। सांगीपुर क्षेत्र के पूरे गौतम रामनगरकोल मुस्तफाबाद के महंथ सिंह का कच्चा मकान गिरने से गृहस्‍थी का सामान नष्‍ट हो गया। परिवार के लोग गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शरण लिया है। बारिश से क्षेत्र में दर्जनों और मकान गिर चुके हैं, जिससे गृहस्थी के सामान नष्ट हुए। कुंभा तहसील क्षेत्र में भी कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है।

घरों के पास पानी भरा, मकान गिरने का खतरा

सदहा-रेडीगारपुर मार्ग पर बारिश का पानी भरने से आवागमन बाधित है। घरों की नींव तक पानी पहुंच गया है। इससे कई मकानों के गिरने की आशंका से लोगों में दहशत है। वहीं नगर की बस्तियों में भरे पानी को निकालने के लिए नगर पंचायत के सफाई कर्मी जुटे हैं। वहीं कुंडा के अक्का नगर मोहल्ले में जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इसी क्रम में कंधई थाना क्षेत्र के दिलीपपुर बाजार के पास पुराने कुएं के दलदल में एक गाय फंस गई। उसे मशक्‍कत के बाद ग्रामीणों ने सकुशल निकाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.