Move to Jagran APP

Holi-2020 : मौसम ठंडा पर उत्साह अधिक, हर ओर बरस रही रंग पर्व की खुशियां Prayagraj News

मौसम तो ठंडा है पर होली की गर्मी भी है। हर ओर होली है भाई होली है...बुरा न मानो होली है...की ही गूंज है। जनपदवासी होली के रंग में रंगे हुए हैं। हर ओर उल्‍लास उत्‍साह का माहौल है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 10 Mar 2020 11:16 AM (IST)Updated: Tue, 10 Mar 2020 06:42 PM (IST)
Holi-2020 : मौसम ठंडा पर उत्साह अधिक, हर ओर बरस रही रंग पर्व की खुशियां Prayagraj News
Holi-2020 : मौसम ठंडा पर उत्साह अधिक, हर ओर बरस रही रंग पर्व की खुशियां Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। फाल्गुन का महीना और आसमान पर बादल, होली पर्व और रिमझिम फुहार। जी हां...यही तो आज नजर आ रहा है। इसके बाद भी रंग पर्व की खुशियां कम नहीं हैं। भले ही मौसम ठंडा है लेकिन होलियारों के उल्लास में तनिक भी कमी नहीं है। हर ओर मस्ती और रंगों की फुहार पड़ रही है। हर आयु वर्ग के लोगों में उल्लास है। चाहे पुराना शहर हो या नई बसी आबादी, घर का आंगन हो या कॉलोनी की सड़कें या फिर मलिन बस्ती, हर ओर लोग रंगों से सराबोर हैं।

loksabha election banner

उमंग के साथ होलियारों की टीम निकल पड़ी रंग खेलने

बेसब्री से इस दिन की प्रतीक्षा कर रहे लोगों खासकर बच्चों और युवा जब सुबह सोकर उठे तो आसमान में बादल था। थोड़ी देर बाद रंगों की बरसात से पहले बादलों ने बौछार की। फिर भी नए उमंग के साथ होलियारों की टीम निकल पड़ी रंग खेलने। ठंड का भी असर रहा तो कुछ ने होली के ड्रेस के साथ ही गर्म कपड़े भी पहन लिए लेकिन होली खेलने से संकोत कतई नहीं किया। 11 बजने वाले हैं, अब होली खेलने वालों ने तेजी पकड़ ली है।  शहर की हर प्रमुख सड़कों, गलियों में रंग बरस रहा है। होरियारे ने मस्ती के आलम में झूम रही है।

लोकनाथ की ऐतिहासिक और मशहूर होली

लोकनाथ की मशहूर और ऐतिहासिक होली का जलवा एक बार फिर जलवा कायम है। सबसे अधिक भीड़ और रंगवर्षा लोकनाथ चौराहा पर परंपरागत रूप से ही होती है। होलियारों की टीम पहुंचने लगी है। यहां धूम से होली मनाने की सारी तैयारी है। शहर के अन्य मुहल्लों में भी होली के मस्ती में लोग सराबोर हैं। आपको बता दें कि यहां 20 कुंटल गुलाल के साथ टेसू के फूल भिगोए गए हैं। लोकनाथ में दो दिनों तक होली खेली जाएगी। तीन स्थानों पर फव्वारे लगाए गए हैं। इन्हीं फव्वारों के जरिए गुलाल और टेसू के रंग की वर्षा हजारों होरियारों पर की जाएगी। लोगों के थिरकने के लिए साउंड सिस्टम का भी इंतजाम है।

इन मोहल्लों में भी रंगपर्व का उत्साह

लोकनाथ के अलावा नखास कोहना में भी होली को जोरदार तरीके से मनाने के इंतजाम हैं। कई जगह फव्वारा लगाया गया है। लोगों ने अपने घरों से रबर पाइप के जरिए पानी व रंग बरसाने की तैयारी की है। डॉ काटजू रोड, रेलवे स्टेशन, गढ़ैया, खारीकुआं, जानसेगंज, घंटाघर, अतरसुइया, मीरापुर, बलुआघाट, खुल्दाबाद, काला डांडा सहित चक निरातुल, चौफटका और सुलेम सरांय प्रीतमनगर तथा सिविल लाइंस, कटरा, ममफोर्डगंज, शिवकुटी, अल्लापुर व दारागंज, कीडगंज, बैरहना में भी होली पर रंग बरस रहा है।

होलिका दहन से ही होली शुरू

शहरवासियों में होली का उत्साह सोमवार शाम होलिका दहन होते ही शुरू हो गया। जिधर देखो होली की मस्ती छा गई। लोगों ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी और सड़क पर होली के नए और पुराने गीत बज उठे। होली खेलए रघुवीरा बिरज में होली खेलए रघुवीरा..., नाका बंदी-नाका बंदी, रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे..., आदि गीतों से मोहल्ले-मोहल्ले गूंज उठे। युवाओं की टोली गले में चमकीले वस्त्र डालकर गाडिय़ों से फर्राटा भरने लगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.