Move to Jagran APP

Holi-2020 : रंगों के पर्व होली का आगाज, जिले में 3955 स्थानों पर जलाई गई होलिका Prayagraj News

होलिका दहन के अवसर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी जगह-जगह मुस्तैद रहे। शिवकुटी मेला रोड स्थित तिकोना पार्क में होलिका दहन हुआ।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 08:44 PM (IST)Updated: Tue, 10 Mar 2020 08:02 AM (IST)
Holi-2020 : रंगों के पर्व होली का आगाज, जिले में 3955 स्थानों पर जलाई गई होलिका Prayagraj News
Holi-2020 : रंगों के पर्व होली का आगाज, जिले में 3955 स्थानों पर जलाई गई होलिका Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। रंगों के पर्व होली का आगाज सोमवार रात होलिका दहन से हुआ। पुराने शहर के सभी प्रमुख चौराहों सहित सिविल लाइंस व शहर के अन्य इलाकों में भी तय मुहूर्त पर होलिका दहन की शुरुआत हो गई। विभिन्न कमेटियों ने ब्राह्मणों की मौजूदगी में विधि विधान से होली जलवाई और पूजा की। शहर में अधिकांश स्थानों पर इस बार दैनिक जागरण के अभियान 'आओ जलाएं कंडों की होली' का व्यापक रूप से असर देखने को मिला। लोगों ने गोबर के कंडों की होलिका जलाई। हालांकि कुछ स्थानों पर परंपरागत रूप से लकड़ी से ही होली जलाई गई।

loksabha election banner

होलिका की पूजा में लोगों ने जायफल, जावित्री, लौंग, नवग्रह की लकड़ी भी डाली

पुराने शहर में लोकनाथ चौराहा, बहादुरगंज, सुलाकी चौराहा, मुटठीगंज, बलुआघाट चौराहा, कटघर, मीरापुर, अतरसुइया, नखास कोहना, घास सट्टी, लूकरगंज, डॉ काटजू रोड सहित अन्य छोटे व बड़े मोहल्लों सहित प्रयागराज जिले में प्रशासनिक  आकड़ों के अनुसार 3955 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। होलिका की पूजा के लिए लोगों ने जायफल, जावित्री, लौंग, नवग्रह की लकड़ी भी डाली। होलिका जलते ही लोगों ने हाथ जोड़कर बुराइयों को खत्म करने और भाई चारे का संकल्प लिया। इसके ठीक बाद घरों से भी लोग होलिका की पूजा करने के लिए निकल पड़े।

दैनिक जागरण की मुहिम का दिखा असर

दैनिक जागरण के अभियान 'आओ जलाएं कंडों की होली' के तहत अल्लापुर के रामानंद नगर, नगर निगम के अनेक वार्डों में भी लोगों ने गोबर की कंडों की होलिका जलाई। पहली बार कंडोंं की होलिका जलने पर स्थानीय लोगों ने खुशी का इजहार किया। होलिका दहन के अवसर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी जगह-जगह मुस्तैद रहे। शिवकुटी मेला रोड स्थित तिकोना पार्क में होलिका दहन हुआ। जिसमें लोगों ने कंडों की होलिका जलाई। लोगों ने होलिका माता को साक्षी मानकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। राजीव कुमार सिंह ने होलिका दहन किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद कृष्ण मुरारी यादव, गौरव वर्मा, पार्षद कमलेश तिवारी, अरुण कुमार कुशवाहा आदि शामिल रहे।

महादेवी वर्मा के घर सजी सांस्कृतिक शाम

कवयित्री महादेवी वर्मा के अशोक नगर स्थित आवास पर उनकी मुंहबोली पुत्रवधू रानी पांडेय ने परंपरागत रूप से होलिका दहन किया। इस अवसर पर कवियों और साहित्यकारों भी वहां जमावड़ा हुआ। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और काव्य पाठ भी हुए। इस अवसर पर नवगीतकार यश मालवीय, रंगकर्मी डॉ अनीता गोपेश, कवि श्लेष गौतम, डॉ हेरंब चतुर्वेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता रवि किरन जैन सहित कई अन्य लोग शामिल हुए। सभी ने महादेवी वर्मा को याद करते हुए उनकी रचनाएं भी पढ़ीं।   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.