प्रयागराज में हिस्ट्रीशीटर ने दारोगा और सिपाही पर हमला किया, बदमाश भी जख्मी
प्रयागराज के दारागंज निवासी रंजीत सोनकर हिस्ट्रीशीटर है। एसआइ विश्वेंद्र कुमार यादव हमराही सिपाही के साथ काली सड़क पर गश्त कर रहे थे। हिस्ट्रीशीटर ने उन पर हमला किया।
प्रयागराज, जेएनएन। शहर में दारागंज थाना क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने दो साथियों के साथ दारोगा और सिपाही पर हमला कर दिया। इस दौरान बदमाश की आंख में भी चोट आई है। हिरासत में लेकर उसे मोतीलाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं उसकी मां ने पुलिस पर बेटे की पिटाई का आरोप लगाया है।
गश्त के दौरान बदमाश ने किया हमला
दारागंज निवासी रंजीत सोनकर हिस्ट्रीशीटर है। सोमवार की रात एसआइ विश्वेंद्र कुमार यादव हमराही सिपाही के साथ काली सड़क पर गश्त कर रहे थे। तभी रंजीत सोनकर ने अपने साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। इस दौरान हुई मारपीट रंजीत की आंख में चोट लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि उसके दोनों साथी भाग निकले। वहीं रंजीत और उसकी मां ने दारोगा पर पिटाई का आरोप लगाया है।
बोले, दारागंज के इंस्पेक्टर
इंस्पेक्टर दारागंज धाकेश्वर सिंह ने बताया कि रंजीत सोनकर के खिलाफ दारागंज थाने में 13 मुकदमे दर्ज हैं। उसने सिपाही और दारोगा पर हमला किया और मारपीट में उसकी आंख में चोट लगी है।
अमरूद तोडऩे से मना करने पर पीटा
थरवई के बडऩपुर गांव में अमरूद तोडऩे से मना करने पर कुछ लोगों ने मारपीट कर चार लोगों को लहूलुहान कर दिया। उक्त गांव निवासी बृजभूषण मिश्र की अमरूद की बाग है। बाग को रामआसरे सोनकर ने खरीदा है। उसका 13 वर्षीय पुत्र हिमांशु बाग की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान नरहरपुर गांव निवासी दीपू, अरविंद व आशीष बाग में पहुंचे और अमरूद तोडऩे लगे। हिमांशु ने मना किया तो उसे डंडे से पीटने लगे। तभी गांव के विजय भारतीया व ज्ञान सिंह बीचबचाव के लिए पहुंच गए। हमलावरों ने उन्हें भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पाकर रामआसरे भी पहुंच गया। उसके विरोध करने पर उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रामआसरे की तहरीर पर दीपू, अरविंद व आशीष समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ मारपीट व बलवा का केस दर्ज किया।