Gold and Silver Price: सराफा बाजार में सोने का रेट स्थिर, चांदी के दाम में हुई गिरावट
Gold and Silver Price सराफा बाजार में सोने का रेट स्थिर है जबकि चांदी का दाम गिरा है। प्रयाग सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सोनी का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर करता है। इसलिए इसमें कमी और वृद्धि होती रहती है।
प्रयागराज, जेएनएन। इस सप्ताह के पहले दिन सोमवार को गत शुक्रवार की तुलना में सोने का रेट स्थिर रहा। वहीं चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज हुई। सोमवार को सोने का रेट 49500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 69700 रुपये किलो रहा। शुक्रवार को भी सोने का दाम 49500 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी की कीमत 70 हजार रुपये किलो रही। पिछले सप्ताह इन दोनों धातुओं की कीमतों की बात करें तो सोमवार 12 जुलाई को सोने की कीमत में गिरावट हुई थी।
12 जुलाई के बाद लगातार तीन दिनों तक सोने की कीमत में वृद्धि हुई थी। सोने का रेट 49300 रुपये और चांदी का रेट 69500 रुपये किलो था। मंगलवार 13 जुलाई को सोने का रेट 49500 रुपये और चांदी का रेट 71 हजार रुपये किलो था। बुधवार 14 जुलाई को सोने का रेट 49500 प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 70 हजार रुपये किलो थी। गुरुवार को सोने का रेट 50 हजार और चांदी की कीमत 70500 रुपये किलो थी। उसके पहले के सप्ताह में सोमवार पांच जुलाई को सोने का रेट 49250 और चांदी की कीमत 71500 रुपये किलो थी।
मंगलवार छह जुलाई को सोने की कीमत 48900 और चांदी का रेट 71200 रुपये किलो था। बुधवार सात जुलाई को सोने का रेट 48500 और चांदी की कीमत 71500 रुपये किलो थी। गुरुवार आठ जुलाई को सोने का रेट 49300 और चांदी की कीमत 70800 रुपये किलो थी। इसी प्रकार नौ जुलाई शुक्रवार को सोने का दाम 49500 और चांदी का रेट 70500 रुपये किलो था।
प्रयाग सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सोनी का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर करता है। इसलिए इसमें कमी और वृद्धि होती रहती है।