Gold and Silver Price: सहालग निकट तो सोने के दाम में और वृद्धि, चांदी का रेट स्थिर है
Gold and Silver Price सराफा बाजार में सोने का रेट बढ़ रहा है। हालांकि चांदी के दाम में स्थिरता बनी हुई है। पिछले सप्ताह में चार दिन सोने की कीमत 49400 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। दीपावली पर्व पर सोने का दाम स्थिर था।
प्रयागराज, जागरण संवाददाता। सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना है। सहालग यानी शादी-विवाह का लग्न शुरू होने वाला है। ऐसे में गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज हुई। हालांकि, चांदी का दाम तीन दिनों से स्थिर बना हुआ है। शुक्रवार को सोने के रेट में 925 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई। इससे सोने का रेट चढ़कर 51400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी का रेट गुरुवार के जितना ही 66500 रुपये किलो था।
सोने का दाम 50700 रुपये तक पहुंच गया था
शुक्रवार को सोने का दाम 50475 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी की कीमत 66500 रुपये किलो ही थी। सोमवार आठ नवंबर को सोने का रेट 49300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 66500 रुपये किलो था। मंगलवार नौ नवंबर को सोने का रेट 49500 रुपये और चांदी का दाम 66000 रुपये किलो था। बुधवार 10 नवंबर को साेने का रेट 50700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 66500 रुपये किलो था। बता दें कि दीपावली पर्व पर भी सोने का रेट इतना नहीं बढ़ा था। दीपावली पर चार दिनों तक सोने का रेट स्थिर बना रहा।
दीपावली पर्व पर सोने का स्थिर था दाम
अगर पिछले सप्ताह में इन दोनों धातुओं की कीमतों की बात करें तो सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को सोने की कीमत 49400 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। दीपावली पर्व पर सोने का दाम स्थिर था। सोमवार को चांदी का रेट 67000 रुपये, मंगलवार और बुधवार को चांदी का दाम 66000 रुपये किलो था। गुरुवार को चांदी का दाम 66000 रुपये किलो था। शुक्रवार को परीवा के कारण सराफा बाजार बंद था। शनिवार को रेट नहीं खुला था। रविवार को भी सराफा बाजार बंद था।
चांदी का रेट 6700 रुपये तक पहुंचा था
उसके पहले सप्ताह में इन धातुओं के रेट उसके पहले के सप्ताह की बात करें ताे सोमवार को सोने की कीमत 49400 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। लेकिन, चांदी का रेट 67000 रुपये किलो था। मंगलवार को सोने का रेट 49600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 66800 रुपये किलो था। बुधवार को सोने का दाम 49600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 66300 रुपये किलो रहा। गुरुवार को सोने का रेट 49700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 67000 रुपये किलो हो गया था। शुक्रवार 29 अक्टूबर को सोने का दाम 49350 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 66500 रुपये किलो था। इसी प्रकार शनिवार को सोने का रेट 49300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 66200 रुपये किलो था।