Move to Jagran APP

कैबिनेट मंत्री नंदी के पुनर्प्राप्त जन्म महोत्सव के गवाह बने हजारों लोग Prayagraj News

नौ वर्ष पूर्व आज ही के दिन कैबिनेट मंत्री नंदी पर रिमोट बम से हमला हुआ था। उसी की स्मृति में वह पुनर्प्राप्त जन्म महोत्सव मनाते हैं। आज उन्होंने परिवार के साथ पूजन-अर्चन किया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 09:26 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 09:26 PM (IST)
कैबिनेट मंत्री नंदी के पुनर्प्राप्त जन्म महोत्सव के गवाह बने हजारों लोग Prayagraj News
कैबिनेट मंत्री नंदी के पुनर्प्राप्त जन्म महोत्सव के गवाह बने हजारों लोग Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। प्रदेश के स्टांप शुल्क और नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने शुक्रवार को अपना पुनर्प्राप्त जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया। धर्मपत्नी और प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी तथा तीनों बच्चों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बहादुरगंज में अपने आवास के समीप मनोकामना सिद्ध प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का दूधाभिषेक किया। इसके बाद वृहद भंडारे की शुरुआत की। इस अवसर पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना तथा राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी भी शामिल हुए। भंडारे में बड़ी तादाद में लोग उमड़े।

loksabha election banner

नौ साल पहले आज ही के दिन नंदी पर रिमोट बम से हुआ था हमला 

आज से ठीक नौ साल पहले 12 जुलाई 2010 को तत्कालीन बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' पर दिन के करीब 11 बजे तब रिमोट बम से जानलेवा हमला हुआ था जब वे मनोकामना सिद्ध प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे। दिल्ली के डॉक्टरों की कड़ी मशक्कत के बाद उनकी जान बच सकी थी। सात माह सात दिन बाद अपने घर लौटे नंदी ने पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद 2012 से 12 जुलाई को अपना पुनप्र्राप्त जन्म दिवस मनाना शुरू किया। धीरे-धीरे इसे महोत्सव के रूप में आयोजित किया जाने लगा। 

बधाई, शुभकामना और जुग-जुग जियो का आशीर्वाद मिला 

इसी के तहत शुक्रवार को भी नंदी ने परिवार समेत मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन किया। मंदिर से बाहर निकलने पर उन्हें बधाई, शुभकामना और जुग-जुग जियो का आशीर्वाद देने वालों का तांता लग गया। किसी ने उपहार देकर तो किसी ने फूलों का गुलदस्ता देखकर नंदी के उज्जवल भविष्य की कामना की। 

डेढ़ से दो लाख लोगों को आमंत्रण भेजा गया था 

महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने भी पति की लंबी आयु के लिए भगवान से कामना की। मंत्री के आवास के समीप ही वृहद भंडारे का आयोजन रहा। योजना के अनुसार डेढ़ से दो लाख लोगों को आमंत्रण भेजा गया था। उसी के मुताबिक पांच अलग-अलग स्थानों पर भंडारे के लिए व्यापक रूप से इंतजाम किया गया था। दोपहर एक बजे नंदी ने प्रसाद ग्रहण कर भंडारे की शुरुआत की। भंडारे का आयोजन रात तक चलता रहा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.