Move to Jagran APP

Ganga-Yamuna Flood : नरौरा बांध से चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, प्रयागराज पहुंचने पर जलस्‍तर तेजी से बढ़ेगा

Ganga-Yamuna Flood नरौरा से काफी मात्रा में छाेड़ा गया पानी कानपुर बैराज पहुंचेगा। आज वहां से छोड़ा जाएगा। प्रयागराज में पहुंचने पर गंगा-यमुना का जलस्‍तर तेजी से बढ़ेगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 09:35 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 09:35 AM (IST)
Ganga-Yamuna Flood : नरौरा बांध से चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, प्रयागराज पहुंचने पर जलस्‍तर तेजी से बढ़ेगा
Ganga-Yamuna Flood : नरौरा बांध से चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, प्रयागराज पहुंचने पर जलस्‍तर तेजी से बढ़ेगा

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में गंगा-यमुना नदियों का पानी लगातार बढ़ रहा है। अब जलस्‍तर और तेजी से बढ़ने की उम्‍मीद जताई जा रही है। नरौरा बांध से करीब चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो कानपुर बैराज पहुंचने के बाद शनिवार रात छोड़ा जाएगा। इस पानी के यहां पहुंचने के बाद जलस्तर तेजी से बढ़ेगा। इससे यहां बाढ़ की स्थितियां उत्‍पन्‍न हो जाएंगी।

loksabha election banner

गंगा का पानी हनुमान मंदिर मार्ग पर पहुंच गया है

फिलहाल शुक्रवार की रात तक गंगा का पानी बांध स्थित लेटे हनुमान मंदिर के नजदीक पहुंच गया। अक्षयवट मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है। दारागंज स्थित दशाश्वमेघ घाट डूब गया है और वहां से झुग्गी झोपड़ी वालों को हटा दिया गया है। नाविकों को भी सक्रियता बरतने को कहा गया है। 24 घंटे के भीतर नैनी, छतनाग में 51 और फाफामऊ में 24 सेंटीमीटर जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। गंगा का पानी हनुमान मंदिर मार्ग पर पहुंच गया। अक्षयवट मार्ग अब पूरी तरह से डूब गया है। इस कारण हनुमान मंदिर और अक्षयवट मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है। हनुमान मंदिर मार्ग के पास लगी दुकानों को हटाकर बंधवा रोड ढाल के पास लगाने को कहा गया है।

बोले, सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड के अधिशासी अभियंता

सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार का कहना है कि नरौरा बांध से करीब चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो कानपुर बैराज पहुंचने के बाद शनिवार रात छोड़ा जाएगा। इस पानी के यहां पहुंचने के बाद जलस्तर तेजी से बढ़ेगा। जल पुलिस प्रभारी कड़ेदीन यादव का कहना है कि 1.30 मीटर गंगा का जलस्तर और बढऩे पर पानी बड़े हनुमान मंदिर में प्रवेश कर जाएगा।

गंगा का प्रयागराज में जलस्तर (मीटर में)

नैनी : 79.67

छतनाग : 79.07

फाफामऊ : 80.12

खतरे का बिंदु : 84.77

मप्र, राजस्थान और हरियाणा के पानी से यमुना में उफान

यमुना नदी में मप्र, राजस्थान और हरियाणा का पानी सीधे छोटी-छोटी नदियों के माध्यम से आता है। इन समय इन तीनों राज्यों में बारिश जबरदस्त हो रही है, जिस कारण यमुना उफान पर आ रही हैं। नदी के तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

बारादरी पर और चढ़ा पानी

बलुआघाट स्थित बारादरी पर यमुना का पानी और चढ़ गया है। बारादरी के पास दो गुंबद पूरी तरह से डूब गए हैं। वहीं सरस्वती घाट, वोट क्लब और मनकामेश्वर मंदिर की अन्य सीढिय़ां भी जलमग्न हो चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.