Move to Jagran APP

जानें किस बात पर प्रयागराज में पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती बोलीं- मेरे ही एडवांस वर्जन हैं योगी आदित्यनाथ

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने प्रयागराज में त्रिवेणी दर्शन के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा ने सांस्कृतिक जागरण का कार्य किया है। आम जनमानस तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। यही वजह है कि विपक्ष के सभी वार खाली जा रहे हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 17 Nov 2021 05:13 PM (IST)Updated: Wed, 17 Nov 2021 05:13 PM (IST)
जानें किस बात पर प्रयागराज में पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती बोलीं- मेरे ही एडवांस वर्जन हैं योगी आदित्यनाथ
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती गंगा यात्रा के दौरान प्रयागराज पहुंचीं। उन्‍होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती आश्वस्त हैं। उनका कहना है कि प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी फिर सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संदर्भ में कहा कि वह मेरे ही एडवांस वर्जन हैं। वह मेरे बहुत प्रिय और छोटे भाई जैसे हैं। यह बातें उन्होंने बुधवार को प्रयागराज में कही। इन दिनों वह गंगा यात्रा पर निकली हैं। इसी के तहत आज संगम नगरी पहुंची थीं।

loksabha election banner

उमा भारती ने विपक्षी दलाें पर साधा निशाना

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने प्रयागराज में त्रिवेणी दर्शन के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा ने सांस्कृतिक जागरण का कार्य किया है। आम जनमानस तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। यही वजह है कि विपक्ष के सभी वार खाली जा रहे हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के परिवार में भगदड़ मची है जब कि बसपा कहीं दिख नहीं रही है। प्रदेश में विपक्षी दलों के लिए दहाई का अंक हासिल करना टेढ़ी खीर साबित होगा। इसकी वजह सरकार के कार्य हैं, उनकी अनदेखी नहीं की जा सकती।

पूर्व केंद्रीय मंत्री बोलीं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने निर्लिप्त भाव से लेकिन संलिप्त होकर उत्तर प्रदेश के लिए कार्य किया है।

बोलीं, चुनाव के समय प्रियंगा और राहुल की सक्रियता बढ़ जाती है

कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चुनाव के समय प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी की सक्रियता बढ़ जाती है। जनता इस बात को भली प्रकार समझती है। कांग्रेस वालों को समझना होगा कि चुनाव जीतने के लिए पूरे पांच साल मेहनत करनी पड़ती है। जेल जाने से लेकर डंडे भी खाने पड़ते हैं। पहले के कांग्रेसियों ने यह सब किया था, उसकी वजह से लंबे समय तक राज भी किया। अब आम जनमानस परिवारवाद से ऊब चुका है। दूसरी तरफ भाजपा ने जनता के साथ खड़े होकर विकास को गति दी। यही वजह है कि केंद्र और प्रदेश में कमल खिल रहा है।

विंध्‍याचल रवाना हुईं उमा भारती

इससे पहले वह नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी के घर के पास स्थित मंदिर में दर्शन के लिए भी गईं। प्रयागराज से उमा भारती विंध्याचल धाम के लिए रवाना हो गईं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.