Move to Jagran APP

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत को शिखर तक पहुंचाया

पीसीसी सदस्य डॉ.प्रशांत देव शुक्ल ने कहा कि इंदिरा गांधी द्वारा किए गए कार्यो ने देश को आत्म निर्भर व मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 07:10 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 07:10 PM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत को शिखर तक पहुंचाया
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत को शिखर तक पहुंचाया

प्रयागराज : देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से भारत को विश्वपटल पर शिखर तक पहुंचाया। उनकी नीतियों और उनके द्वारा किए गए सर्वधर्म समभाव के कार्यो का लोहा भारत ही नहीं वरन पूरा विश्व मानता है।

loksabha election banner

यह बातें जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नर ¨सह प्रकाश मिश्र ने सोमवार को सदवना दिवस के रूप में मनाई गई इंदिरा की जयंती कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति, गरीबी उन्मूलन जैसे बीस सूत्रीय कार्यक्रम जैसे अनेक कार्य उनकी यादगार बने हैं। पीसीसी सदस्य डॉ.प्रशांत देव शुक्ल ने कहा कि इंदिरा गांधी द्वारा किए गए कार्यो ने देश को आत्म निर्भर व मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया।

पीसीसी सदस्य उज्ज्वल शुक्ल ने कहा कि इंदिरा गांधी मजबूत इरादों वाली महिला थीं। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष सहित अन्य ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष मो. इसहाक खां, रोहित शुक्ल, डॉ.वीके ¨सह, यमुना प्रसाद पांडेय, इरफान अली, राम लवट यादव, श्याम शंकर तिवारी, अब्दुल माबूद, अब्दुल वाहिद, प्रदीप पांडेय, सूर्य प्रकाश शुक्ल, चंद्र कांत शुक्ल, सुरेश मिश्र, रमेश पांडेय आदि मौजूद रहे। महिला मोर्चा ने निकाली रैली, बुलंद किया नारा :

रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता महिला मोर्चा ने सोमवार को अंबेडकर चौराहे से रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारा बुलंद किया और संकल्प को दोहराया। भारतीय जनता मोर्चा की जिलाध्यक्ष माधुरी ¨सह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता सोमवार की सुबह करीब 11 बजे तक अंबेडकर चौराहे पर एकत्र हुईं। यहां से रैली निकली और शहर के विभिन्न भागों से होते हुए रानी लक्ष्मीबाई पार्क पर पहुंचकर समाप्त हुई। लोगों ने रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर फूल-माला भी चढ़ाए। इस दौरान महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष ज्योतिमा ¨सह चौहान, पूजा, नीलम ¨हद, यशोदा, अंजली, विमला एवं सुमित्रा सहित कई सभासद भी मौजूद थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.