Move to Jagran APP

आज से दिल्ली के लिए सुबह भी फ्लाइट

प्रयागराज से दिल्ली जाने वाले लोग अब सुबह भी फ्लाइट से जा सकेंगे। काफी समय से यह मांग की जा रही थी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Sep 2020 08:40 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 06:06 AM (IST)
आज से दिल्ली के लिए सुबह भी फ्लाइट
आज से दिल्ली के लिए सुबह भी फ्लाइट

जासं, प्रयागराज : प्रयागराज से दिल्ली जाने वाले लोग अब सुबह भी फ्लाइट से जा सकेंगे। सोमवार से दिल्ली के लिए सुबह नौ बजे फ्लाइट शुरू हो रही है। अभी यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन रहेगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसे सातों दिन नियमित किया जाएगा। प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए सुबह की फ्लाइट शुरू करने की मांग काफी समय से हो रही थी, जो अब जाकर पूरी हो रही है।

loksabha election banner

प्रयागराज से दिल्ली के लिए दो फ्लाइट हैं। अब तक एयर इंडिया की फ्लाइट शाम को 4:30 बजे थी। यह यात्रियों के अनुकूल नहीं थी। इसे सुबह चलवाने की मांग की जा रही थी। एयर इंडिया ने यात्रियों की मांग को देखते हुए इसे नौ बजे कर दिया है। सोमवार से सुबह 6:45 बजे दिल्ली से विमान प्रयागराज के लिए उड़ान भरेगा। 8:30 बजे यहां पहुंच जाएगा। नौ बजे विमान लौट जाएगा। 10:45 बजे वह दिल्ली पहुंच जाएगा। अभी यह सेवा सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रहेगी। दिल्ली के लिए दूसरी फ्लाइट इंडिगो की शाम को है।

----

अब कनेक्टिंग फ्लाइट की राह आसान

----

प्रयागराज की फ्लाइट दिल्ली 10:45 बजे पहुंच जाएगी। उस समय वहां से यात्रियों को मुंबई, पुणे, देहरादून, बड़ोदरा, सूरत, चंडीगढ़, पठानकोट, लुधियाना, बीकानेर, अहमदाबाद, हैदराबाद, चेन्नई, कोचीन, बेंगलुरू आदि के लिए फ्लाइट मिल जाएगी। कनेक्टिंग फ्लाइट मिलने से यात्रियों की राह आसान हो जाएगी। अगर कोई यात्री मुंबई जाना चाहता है तो वह प्रयागराज से दिल्ली और फिर वहां मुबई जा सकता है। इस दौरान प्रयागराज से मुंबई का किराया 8523 रुपये हैं जबकि इंडिगो से 12180 रुपये है।

----


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.