Move to Jagran APP

Lockdown 4.0 : 180 यात्रियों को लेकर बेंगलुरू से आई फ्लाइट, दो महीने बाद शुरू हुई विमान सेवा Prayagraj News

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले यात्रियों की अधिक है। बेंगलुरू जाने वाले यात्री सुबह से ही एयरपोर्ट पर पहुचने लगे थे। आने वाले यात्री होम क्‍वारंटाइन में रहेंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 03:13 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 03:13 PM (IST)
Lockdown 4.0 : 180 यात्रियों को लेकर बेंगलुरू से आई फ्लाइट, दो महीने बाद शुरू हुई विमान सेवा Prayagraj News
Lockdown 4.0 : 180 यात्रियों को लेकर बेंगलुरू से आई फ्लाइट, दो महीने बाद शुरू हुई विमान सेवा Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। दो महीने बाद प्रयागराज एयरपोर्ट पर विमानों का आवागमन शुरू हो गया है। सोमवार को पहली फ्लाइट दोपहर एक बजे बेंगलुरू से आई। 180 सीटर विमान में सभी सीटें फुल थीं। आने वाले हर यात्री का प्रशासन ने रिकार्ड लिया और सभी की जांच कराई। इन दौरान उनको बताया कि वह अगले 14 दिन तक अपने घर में क्वारंटाइन रहेंगे।

loksabha election banner

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले यात्रियों की अधिक है संख्‍या

वहीं बेंगलुरू जाने वाले यात्री सुबह से ही एयरपोर्ट पर पहुचने लगे थे। वहां से आई फ्लाइट 1:50 बजे बेंगलुरू के लिए रवाना हो गई। इसके बाद 2:55 बजे मुंबई से फ्लाइट आएगी और वह 3:35 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि आने वाली फ्लाइट फुल है, जबकि जाने वाले यात्री कम हैं। विमान सेवा के शुरू होने से दो महीने से अपने घर दूर फंसे यात्री आने-जाने लगे। कोरोना के चलते एयरपोर्ट पर सैनिटाइज पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हर आने जाने वाले यात्रियों का लगेज और हाथ सैनिटाइज किया जा रहा है।

25 मार्च से बंद थी सभी उड़ान, कल तीन शहरों के लिए उड़ानें

दो महीने के बाद सोमवार से फिर से एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही शुरू हो गई। हालांकि अभी सभी उड़ानें नहीं शुरू होंगी। पहले दिन केवल मुंबई और बेंगलुुरू के लिए फ्लाइट रहेगी। धीरे-धीरे अन्य शहरों के लिए फ्लाइट की शुरुआत होगी। देशव्यापी लॉकडाउन लगने के बाद 25 मार्च से विमान सेवा ठप है। अब 25 मई से बेंगलुरू और मुंबई के लिए इंडिगो की विमान सेवा शुरू हुई, जबकि 26 मई से दिल्ली के लिए एयर इंडिया की विमान सेवा शुरू होगी। इसके लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। फिजिकल डिस्टेंसिंग के तहत यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंट्री दी जा रही है।

विमानों की समय सारणी

बेंगलुरू से प्रयागराज- 01:00 बजे

प्रयागराज से बेंगलुरू - 01:50 बजे

मुंबई से प्रयागराज - 02:55 बजे

प्रयागराज से मुंबई - 03:35 बजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.